आचंलिक

रीवा पुलिस लाइन कॉलोनी मे चोरों का आतंक

रीवा। रीवा लगातार बढ़ती चोरी की घटनाएं से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। हद तो यह हो गई है आमजन की सुरक्षा करने वाली पुलिस अब अपने घर की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। आए दिन चोरी की घटनाएं पुलिस लाइन कॉलोनी में लगातार हो रही है। आज दिन शुक्रवार की रात करीब एक बजे ए ब्लॉक के पीछे से चोर खिड़की से अंदर जाने की फिराक कर रहा था उसी समय घर के अंदर रह रहे लोगों की निगाह उस पर पड़ी और चोर चोर चिल्लाने लगे और कॉलोनी की महिलाएं, बच्चे लाठी डंडा लेकर उसका पीछा भी किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए वह भाग निकला। पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी ने भी उसे भागते देखा और पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए।

Share:

Next Post

पल्हान टोल प्लाजा में टोल कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के बीच चले लठ, घटना में दो घायल

Fri Jun 2 , 2023
रीवा। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पल्हान टोल प्लाजा, जहा आए दिन विवाद होता रहता है, बीती देर रात 2 बजे के आसपास टोल प्लाजा में टोल कर्मचारी और स्थानीय लोगो मे जमकर लठ बाजी हो गई, जिस घटना मे दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमे ग्राम पल्हान निवासी विनोद सिंह (सिरमौर विधायक […]