img-fluid

मुम्बई के इस इलाके में खुल रहा Tesla का देश में पहला शोरूम, 35 लाख रुपये होगा एक माह का किराया!

  • March 02, 2025

    मुंबई। अरबपति एलन मस्क (Billionaire Elon Musk) की टेस्ला (Tesla) का भारतीय ग्राहकों (Indian customers) को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी ने भारत में अपने पहले शोरूम के लिए जगह भी तय कर ली है। शोरूम का हर महीने का किराया जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। एचटी डॉट कॉम के सूत्रों के अनुसार, टेस्ला मुंबई (Mumbai) के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Bandra Kurla Complex) के मेकर मैक्सिटी (Maker Maxity) में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है। इसका हर महीने का किराया 35 लाख रुपये होगा।


    सूत्रों के अनुसार, कार शोरूम करीब 3000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला होगा और मेकर मैक्सिटी में कमर्शियल टावर के ग्राउंड फ्लोर पर यह स्थित है। इस जगह के लिए कुछ कार पार्किंग की भी व्यवस्था है। बीकेसी देश का सबसे महंगा कमर्शियल रियल एस्टेट हब है।

    दावा किया गया है कि यह शायद ऑटो इंडस्ट्री में अब तक का सबसे महंगा शोरूम रेंटल सौदा है। इतना ही नहीं, दिल्ली में भी टेस्ला एक शोरूम खोलेगी। इसका साइज मुंबई की तुलना में अधिक होगा। दिल्ली वाले शोरूम के लिए टेस्ला ने 4000 स्क्वायर फीट की जगह तय की है। इसका किराया 25 लाख प्रति महीने है।

    सूत्रों ने बताया कि टेस्ला ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के पास ब्रुकफील्ड संपत्ति में स्थित एरोसिटी क्षेत्र में शोरूम खोलना तय किया है। बता दें कि टेस्ला की गाड़ियां दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं। एलन मस्क लंबे समय से भारतीय बाजार में उतरने की योजना बना रहे थे। हालांकि, टैरिफ के चलते फैसला नहीं हो पा रहा था।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पिछले महीने अमेरिका दौरे पर गए थे, जहां पर उनकी मस्क से मुलाकात हुई थी। इसमें स्पेस, मोबिलिटी और टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुई थी। टेस्ला ने 2022 में भी भारतीय बाजार में उतरने की योजना बनाई थी, लेकिन उस समय कोई निर्णय नहीं हो सका था। अब जब भारत में टेस्ला आ रही है तो उसने 13 मिड लेवल की नौकरियों का भी विज्ञापन निकाला है।

    Share:

    BJP में पहली बार कोई महिला बन सकती है राष्ट्रीय अध्यक्ष, रेस में दक्षिण की 'सुषमा स्वराज' सबसे आगे

    Sun Mar 2 , 2025
    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- BJP) मार्च के मध्य तक अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) की घोषणा करने वाली है। यह निर्णय पार्टी के संगठनात्मक चुनावों (Organizational elections) के बाद लिया जाएगा। भगवा पार्टी फिलहाल 13 से अधिक राज्यों में संगठनात्मक चुनाव में व्यस्त है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, पार्टी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved