देश

ठाणेः पुलिस थाने में भाजपा नेता ने की फायरिंग, शिवसेना नेता समेत दो घायल

ठाणे (Thane)। महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले (Thane district) में शुक्रवार देर रात पुलिस थाने के परिसर में गोलीबारी (Firing in police station premises) की घटना हुई है। गोलीबारी में शिवसेना (एकनाथ शिंदे) गुट (Shiv Sena Shinde faction) के स्थानीय नेता समेत दो लोग घायल (Two people including local leader injured) हुए हैं। पुलिस ने बताया कि उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में रात करीब 10:30 बजे हुई। शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ (Shiv Sena Shinde faction leader Mahesh Gaikwad) घायल हुए हैं। उन्हें ठाणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।


रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ शुक्रवार को हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल जगताप के हॉल में बातचीत कर रहे थे। तभी भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके समर्थकों पर गोलियां चला दीं। घटना में महेश गायकवाड़ बुरी तरह घायल हो गए हैं और उनका इलाज ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में चल रहा है।

डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा, किसी बात को लेकर महेश गायकवाड और गणपत गायकवाड के बीच अनबन हो गई और वे शिकायत करने थाने आ गए। इस दौरान उनके बीच बहस हो गई और गणपत गायकवाड ने महेश गायकवाड और उसके लोगों पर गोली चला दी। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। घटना की जांच चल रही है।

Share:

Next Post

Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस हो सकता है रद्द, समीक्षा के बाद फैसला करेगा RBI

Sat Feb 3 , 2024
नई दिल्ली (New Delhi)। पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) का लाइसेंस (License) अगले महीने निरस्त हो सकता है। आरबीआई (RBI) जमाकर्ताओं के पैसे (depositors money) निकालने या उसे उपयोग करने का इंतजार कर रहा है। यही कारण है कि 29 फरवरी तक बैंक को चालू रखने का आदेश है। तब तक ग्राहक पेटीएम पेमेंट्स […]