उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

उज्जैन की हर होटल और दुकानों के बोर्ड हिन्दी में लिखे होने चाहिए

  • शिप्रा तट पर आयोजित कैलाश खेर के गायन कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा

उज्जैन। दत्त अखाड़ा घाट पर कैलाश खेर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति और गुंडों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर में जितने भी होटल संचालित हो रहे हैं इन सभी पर हिंदी में लिखें बोर्ड लगवाएँ। अंग्रेजी भाषा से आम लोगों को क्या लेना-देना। अंग्रेज यात्री आते हें तो उनके लिए हिन्दी के नीचे अंग्रेजी में छोटा सा नाम लिख दें। अधिकारी इसके लिए तत्काल शुरुआत करें।


यह बात कल शाम दत्त अखाड़ा घाट पर गायक कैलाश खेर के कार्यक्रम के पूर्व का संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कही। उन्होंने कहा में जब तपोभूमि से यहाँ कार्यक्रम स्थल के लिए आ रहा था तो रास्ते में मैंने देखा जितनी होटल यहाँ संचालित होती है सभी पर बोर्ड अंग्रेजी में नाम लिखे थे जो आम श्रद्धालुओं को समझ में नहीं आते। वैसे भी हम सब हिन्दुस्तानी हैं और हिन्दी हमारी मातृभाषा है। अंगे्रज यात्री तो कभी कभार आते हैं। जरूरत हो तो उनके लिए भी होटल संचालक और दुकानदार हिन्दी के बड़े नाम के नीचे छोटे अक्षरों में अंग्रेजी में नाम लिख सकते हैं। उन्होंने कलेक्टर और एसपी को आदेश दिया कि उज्जैन शहर की धार्मिक संस्कृति को ध्यान में रखते हुए सभी होटलों पर स्पष्ट हिंदी में नाम लिखे बोर्ड लगवाएं जिससे बाहर से आने वाले आम श्रद्धालुओं को कठिनाई ना हो। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति अभियान चलाने की बात कही लेकिन उन्होंने चुटकी लेने वाले अंदाज में यह भी कहा कि भांग को छोड़कर सभी नशों से समाज की मुक्ति होना चाहिए। भांग बाबा महाकाल की बूटी है इसलिए उस पर हम प्रतिबंध नहीं लगा सकते हैं। शराब मुक्ति पर भी मुख्यमंत्री बोले और बाद में मुख्यमंत्री ने शहर में हेरोइन, अफीम और इनके सारे नशा बंद करने तथा इसका कारोबार करने वाले लोगों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बेटियों को और महिलाओं के साथ जो दुव्र्यवहार करें उन गुंडों, दबंगों के घर तोडऩे में कलेक्टर, एसपी कोई कोताही ना बरतें। मेरा सीधा आर्डर है उनके घर तोड़े जाए। भाषण के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नाव में घूमे और कैलाश खेर के मंच पर जाकर उनके साथ गीत गुनगुनाया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Share:

Next Post

झुलसा देने वाली गर्मी..श्रद्धालुओं के लिए नेट लगाई

Sun Apr 3 , 2022
उज्जैन। ग्लोबल वार्मिंग के कारण इस साल मार्च के महीने में ही झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। अभी अप्रैल महीना शुरु ही हुआ है और न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर 21 डिग्री तक पहुँच गया है। इसे देखते हुए महाकाल मंदिर से हरसिद्धि तक श्रद्धालुओं के लिए नेट लगाई गई है। उल्लेखनीय […]