इंदौर न्यूज़ (Indore News)

न्यू पलासिया से इंडस्ट्री हाउस को जोडऩे वाला पुल चौड़ा होगा

  • इस बार पुल को लेकर ना आवागमन रुकेगा, ना वाहन चालक परेशान होंगे
  • वर्तमान में पुल की चौड़ाई 30 फीट है, दोनों तरफ 15-15 फीट के हिस्सों का निर्माण और करेंगे

इंदौर (Indore)। न्यू पलासिया से इंडस्ट्री हाउस को जोडऩे वाले 30 फीट चौड़े पुल पर अक्सर यातायात जाम होता था, जिसके चलते कई वाहन चालक परेशान होते थे। अब निगम पुल को बिना तोड़े उसके आसपास के हिस्सों में 15-15 फीट के नए हिस्से बनाने जा रहा है। इससे पुल की चौड़ाई 60 फीट हो जाएगी और निर्माण के दौरान यातायात भी सुचारू रूप से चलता रहेगा।

शहर के कई पुल-पुलियाओं के चौड़ीकरण का काम निगम द्वारा शुरू किया गया था और कुछ स्थानों पर जर्जर पुलों को तोडक़र नया बनाया जा रहा है। हाथीपाला के वर्षों पुराने पुल को तोडक़र अब वहां नए पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए वहां कई हिस्सो में कालम से लेकर बेस बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके पहले कबीटखेड़ी के समीप भी वर्षों पुराना पुल तोडक़र बनाया गया था। अब निगम द्वारा सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले न्यू पलासिया से इंडस्ट्री हाउस को जोडऩे वाले पुल का काम आने वाले दिनों में शुरू कराया जाएगा।


नगर नगम अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में वर्षों पुराना पुल 30 फीट चौड़ा है, जिसके कारण दोनों ओर से आने वाले वाहन चालक पुल पर अटक जाते हैं और कई बार घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। जंजीरवाला चौराहा, रेसकोर्स से एबी रोड पलासिया के लिए जाने वाला यह मुख्य पुल है। अब इस पुल के आसपास के दोनों ओर के हिस्से में 15-15 फीट के नए हिस्से बनाकर पुल की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इससे यह पुल 30 की बजाए 60 फीट का हो जाएगा। इससे वाहन चालकों की फजीहत नहीं होगी, वहीं पुल के अतिरिक्त हिस्सों के निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुचारू रूप से चलता रहेगा। इस कार्य पर साढ़े चार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च होगी और समयावधि एक वर्ष की रहेगी। अब तक निगम द्वारा कई स्थानों पर पुराने पुल तोडक़र नए बनाए गए, लेकिन यहां नया प्रयोग करते हुए आसपास के हिस्सों की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। पुल की स्थिति ठीकठाक होने के चलते उसे तोडऩे के बजाए यह निर्णय लिया गया है।

Share:

Next Post

Raj Kundra के पोर्नोग्राफी केस पर बनेगी फिल्म, फिर दिखेंगे शिल्पा शेट्टी के पति!

Thu Jul 20 , 2023
मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) साल 2021 में पोर्नोग्राफी केस (Pornography case) में जेल गए थे। राज कुंद्रा (Raj Kundra) के इस केस को लेकर काफी सुर्खियां बनी थीं। अब खबर आ रही है कि राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस (Pornography case) पर फिल्म […]