भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रेमी के साथ भाग रही लड़की को भाई ने देखा…और युवक-युवती को कुचलने का प्रयास किया

  • मैजिक वाहन से की गई वारदात, अरोपी भाई और उसका दोस्त गिरफ्तार

भोपाल। कोहेफिजा में रहने वाली 20 साल की युवती अपने प्रेमी के साथ कल दोपहर को भाग रही थी। तभी उसके ताऊ के बेटे ने देख लिया। आवाज देकर कहा जा रही हो पूछा। घबराकर प्रेमी ने मोपेड तेज रफ्तार में दौड़ा दी। करीब 13 किलो मीटर तक आरोपी भाई और उसके दोस्त ने मैजिक वाहन से युवक युवती का पीछा किया। अयोध्या चौराहा पर पीछे से आरोपियों ने प्रेमी-प्रेमिका के वाहन को जोरदार टक्कर मारी और कई मीटर तक घसीट दिया। इससे लड़के को गंभीर चोट आई है, जबकि लड़की भी जख्मी हुई है, हालांकि उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी के अनुसार 22 वर्षीय विजय हिरवे कोहेफिजा स्थित एहमदाबाद पैलेस में बने ईडब्ल्यूएस क्वार्र्टर का निवासी है। वह पैंटर है। वहीं विजय की 20 वर्षीय प्रेमिका उसके घर के पास ही रहती है।


दोनों शादी करने के इरादे से कल दोपहर को साढ़े तीन बजे घर से भागे थे। रास्ते में उन्हें लड़की के ताऊ के बेटे अजीम मंसूरी ने देख लिया। अजीम मैजिक वाहन से पानी की केन सप्लाई का काम करता है। बहन को देखते ही अजीम ने उसे आवाज देकर कहां जाने की बात पूछी। जिससे विजय घबरा गया और उसने अपनी मोपेड को जोरदार तरीके से दौड़ाना शुरु कर दिया। इस प्रकार वह कोहेफिजा से अयोध्या बायपास तक पहुंचा। आरोपी अजीम व उसका दोस्त रवि रंगीले मैजिक से विजय का पीछा करते रहे। अयोध्या बायपास स्थित मिनाल गेट नंबर दो के बाहर बने ब्रेकरों पर विजय ने गाड़ी स्लो की। इसी बीच आरोपियों ने पीछे से उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान लड़की सड़क पर गिरी जिससे उसके सिर और पीठ में गंभीर चोट आई हैं। वहीं लड़के को वाहन सहित आरोपियों ने कुछ दूर तक घसीट दिया। इससे उसको गंभीर चोट आई हैं। जिसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

Next Post

फिर तपने लगा मप्र

Tue Apr 19 , 2022
13 जिलों में लू का अलर्ट, दो दिन बाद मौसम बदलने की संभावना भोपाल। मध्य प्रदेश में तापमान उछाल भरने लगा है। दिन और रात का पारा बढ़ा है। दिन का पारा 44 के पास तो रात का तापमान 27 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में लू का अलर्ट […]