img-fluid

केंद्रीय मंत्री को मुख्यमंत्री ने ई-कार्ट में बैठाकर दिखाया महाकाल लोक

June 20, 2026

  • लेजर लाइट एंड साउंड शो भी साथ-साथ देखा

उज्जैन। शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री खट्टर को ई-काट में बैठाकर महाकाल लोक का भ्रमण कराया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कल रात महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित महाकाल महालोक का अवलोकन किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने रुद्र सागर में आयोजित अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो देखा और महाकाल लोक की भव्यता तथा धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की।


  • भ्रमण के दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह ने महाकाल लोक में स्थापित भगवान शिव के त्रिपुरासुर संहार सहित विभिन्न शिल्प एवं प्रतिमाओं की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने रुद्र सागर में आयोजित लेजर लाइट एवं साउंड शो का आनंद लिया। रुद्र सागर किनारे बने मंच पर अतिथियों के पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के महाकाल बैंड ने महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार गीत की आकर्षक संगीतमय प्रस्तुति दी। इसके बाद लेजर लाइट, वाटर स्क्रीन और आधुनिक साउंड इफेक्ट्स के माध्यम से बाबा महाकाल, मां शिप्रा और प्राचीन अवंतिका नगरी की पौराणिक कथाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। लाइट एंड साउंड शो के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ई-कार्ट में बैठकर केंद्रीय मंत्री खट्टर को महाकाल लोक का भ्रमण कराया और वहां स्थापित विभिन्न प्रतिमाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

    Share:

  • मंडी शुल्क फिर 1.5 प्रतिशत हुआ

    Sat Jun 20 , 2026
    कागजों में व्यापारी भरेंगे टैक्स, पर कटेगी किसान की जेब उज्जैन। सरकार ने कृषि उपज मंडियों में लगने वाले शुल्क को फिर बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया है। कागजों में यह शुल्क व्यापारी और खरीदारों से वसूला जाएगा, लेकिन किसान संगठनों का आरोप है कि इसकी असली कीमत आखिरकार किसानों को ही चुकानी पड़ेगी। मंडियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved