जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

सूर्य और मंगल की युति इन राशि वालों के लिए होगा बेहद शुभ, होगा लाभ ही लाभ

ज्योतिष में ग्रहों के राशि और नक्षत्रों के परिवर्तन का बहुत ही महत्व होता है। सूर्य को ग्रहों का राजा और मंगल को ग्रहों को सेनापति कहते हैं। जब राजा और सेनापति एक साथ हो तो निश्चित तौर पर इससे सभी सकारात्मक और नकारात्मक रूप से प्रभावित होंगे। ज्योतिष में मंगल और सूर्य को मित्र ग्रह कहा जाता है। इस समय दो मित्र ग्रहों की युति से कुछ राशियों को लाभ हो रहा है। सूर्य और मंगल की युति 6 सितंबर (September) तक रहेगी। इस समय सूर्य और मंगल सिंह राशि में हैं। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है और मंगल को सभी ग्रहों का सेनापित कहा जाता है। आइए जानते हैं सूर्य और मंगल (sun and mars) की युति से किन राशियों को फायदा हो रहा है…

मिथुन राशि
कार्यों में सफलता (Success) के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। परिवार से अचानक शुभ समाचार (good news) की प्राप्ति हो सकती है। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।



वृश्चिक राशि
आपको शुभ परिणाम (good result) प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर (sun transit) लाभकारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। लेन- देन के लिए समय शुभ है। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। मान- सम्मान मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

टी 20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेंगे तमीम इकबाल, बतायी यह वजह

Wed Sep 1 , 2021
ढाका । बांग्लादेश (Bangladesh) के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) संयुक्त अरब अमीरात में इस साल खेले जाने वाले आगामी टी 20 विश्व कप (t20 world cup) से अपना नाम वापस ले लिया है। तमीम ने घोषणा का कि वह टी 20 विश्व कप के चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। तमीम को इस […]