भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दो-दो मंत्रियों की समिति बनाकर सौंपी जाएगी जिलों की कमान

  • मप्र भाजपा कोर कमेटी की बैठक में बनी रणनीति
  • अमरकंटक में हो सकती है चिंतन बैठक, मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनेगा सेवा पखवाड़ा
  • एक समिति को तीन-तीन जिलों की जिम्मेदारी होगी

भोपाल। मप्र भाजपा कोर कमेटी की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में भाजपा की चिंतन बैठक अमरकंटक में होने पर चर्चा हुई। पार्टी नवंबर से पहले चिंतन बैठक करने की तैयारी में है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रभारी मंत्रियों के जिले में ध्यान नहीं देने का मुद्दा उठा। इसके बाद जिले के प्रभारी मंत्रियों में भाजपा नया प्रयोग करने जा रही है। दो-दो मंत्रियों की समिति बनाकर जिले की कमान सौंपी जाएगी। एक समिति को तीन-तीन जिलों की जिम्मेदारी होगी। कोर कमेटी की बैठक में सबसे पहले चिंतन बैठक को लेकर चर्चा हुई। कोर कमेटी की बैठक में होने वाले चिंतन बैठक नवंबर से पहले अरकंटक में करने पर चर्चा हुई। बैठक में बोले प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि साल-2023 में सेवा कार्य सत्ता दिलाएगी। जनता की समस्याओं के समाधान पदाधिकारी खोजें। लगातार सेवा कार्य से जुटे रहें। जनता को लगना चाहिए उनका नेता उनके साथ है उनके बीच है।

सौ-सौ रूपए जुटाकर आठ करोड समर्पण निधि जुटाई
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने निकाय व पंचायत चुनाव में मिले परिणाम पर प्रशंसा जाहिर की। उन्होंने कहा कि जहां हम महापौर हारे हैं, वहां हम सबसे ज्यादा पार्षद जीते हैं। ग्रामीण चुनाव में भी बहुत अच्छा परफॉर्मेंस रहा है। 100 रुपए के कूपन में साढ़े आठ करोड़ रुपए की समर्पण निधि जुटाई है। बूथ विस्तारक पर अच्छा काम चल रहा है। इसके पहले पिछड़ा वर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर को सेवा सप्ताह मनाया जाएगा।

दो मंत्रियों को अब तीन जिलों का प्रभार
बैठक में प्रभारी मंत्रियों के जिले में ध्यान नहीं देने का मुद्दा उठा। कोर कमेटी ने जिले के प्रभारी मंत्रियों में भाजपा नया प्रयोग करने का फैसला लिया है। अब दो मंत्रियों को तीन जिलों का प्रभार सौंपा जाएगा। दो-दो मंत्रियों की समिति बनाकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। एक समिति को तीन-तीन जिलों की जिम्मेदारी होगी। समिति करेगी सबसे पहले कार्यकर्ताओं की सुनवाई कांग्रेस के आरोपों का कार्यकर्ताओं को सख्ती से जवाब देना होगा।


सेवा कार्य से चुनाव जीतने का लक्ष्य
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में करने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा चलेगा। इसेस पहले 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को कार्यकर्ताओं का प्रदेशव्यापी प्रशिक्षण होगा। बैठक में बताया गया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान का 74 प्रतिशत काम पूर्ण हो गया है। अजजा मोर्चा 17 सितंबर से 26 नवंबर संविधान सेवा कार्य करेगा। सेवा बस्तियों और अनुसूचित जाति के छात्रावासों में संपर्क अभियान चलाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि के कार्यक्रम होंगे। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम होंगे।

दो प्रस्ताव हुए पारित
मप्र में लंबे समय से टलती जा रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को छोटे रूप में संपन्न हुई। बीते दिनों एमपी में हुई मूसलाधार बारिश के चलते पचमढ़ी में प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक टाल दी गई थी। भाजपा ऑफिस में प्रदेश प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। छोटे स्वरूप में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव पारित हुए। भाजपा की राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने बताया नगरीय निकायों और पंचायत चुनाव में मिली सफलता पर धन्यवाद दिया गया। प्रदेश के करीब 75 फीसदी निकायों में भाजपा को सफलता मिली है। प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी ने कहा दूसरे राजनैतिक प्रस्ताव में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रदर्शित किया गया है। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने के लिए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी ऑफिस पहुंचे।

Share:

Next Post

भारत पर जीत के बाद बाबर आजम बोले- मोहम्मद नवाज को इसलिए ऊपर भेजा ताकि वो...

Mon Sep 5 , 2022
नई दिल्ली: एशिया कप 2022 (Asia Cup2022) के दूसरे सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से मात दी. मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज की साझेदारी ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट में 2 अंक दिलाने में कामयाब हुए है. वही भारतीय टीम अभी तीसरे स्थान पर है. फखर जमां (Fakhar Zaman) के आउट […]