img-fluid

इस साल 100 करोड़ रुपए संपत्ति कर संग्रहण का लक्ष्य रखा निगम ने

October 01, 2026

  • शुरुआती 6 माह में 22 करोड़ की वसूली भी कर ली

उज्जैन। नगर निगम द्वारा चालू वित्त वर्ष में केवल संपत्ति कर के माध्यम से 100 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। शुरुआत के 6 महीने में नगर निगम ने 22 करोड़ रुपए की राशि वसूल कर ली है। लक्ष्य के लिए अभी 78 करोड़ रुपए की राशि और वसूलना है, इसके लिए निगम आयुक्त ने कार्य योजना भी तैयार की है।



  • नगर निगम की माली हालत बहुत खराब है। हर बार कर्मचारियों को वेतन देने के लिए ओवरड्राफ्ट लेना पड़ता है। नगर निगम की खुद की कमाई इतनी कम है कि वह आत्मनिर्भर नहीं है। इसी दिशा में सरकार नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर वसूली में बड़ा लक्ष्य दिया गया है। सरकार का मानना है कि कर वसूली में नगर निगम इतना कर वसूलता है कि खुद का खर्चा वह खुद चला सके। संपत्ति कर विभाग के प्रभारी उपायुक्त योगेंद्र पटेल ने बताया इस वर्ष 6 महीने में 22 करोड़ रुपए की वसूली नगर निगम कर चुका है और 100 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कार्य योजना तैयार की गई है। डोर टू डोर कर्मचारियों को भेजा जाएगा और लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वसूली की, वहीं टैक्स की वसूली पारदर्शी तरीके से होगी और टैक्स चोरी रोकी जाएगी, जो भी संपत्ति कर टैक्स की चोरी करता है उन पर कड़ी कार्रवाई करने की योजना भी बनाई गई है। इसके लिए हर जोन की टीम मजबूत बनाई जाएगी और नगर निगम के सभी कर्मचारियों को इस काम में लगाया जाएगा, ताकि 100 करोड़ का लक्ष्य मार्च तक किसी भी हाल में पूरा हो।

    Share:

  • चरक अस्पताल में नहीं एमआरआई मशीन

    Thu Oct 1 , 2026
    उज्जैन। चरक अस्पताल में एमआरआई मशीन नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को निजी लैब में जांच कराने जाना पड़ रहा है। इसके अलावा यहां सोनोग्राफी और एक्स रे मशीन की संख्या भी पर्याप्त नहीं हैं। गौरतलब है कि चरक अस्पताल उज्जैन का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां कई शहरों से रेफर हुए मरीज इलाज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved