बड़ी खबर व्‍यापार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.727 अरब डॉलर बढ़कर 573.727 अरब डॉलर पर पहुंचा

-लगातार दूसरे हफ्ते देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई दर्ज

नई दिल्ली (New Delhi)। बजट से पहले (before budget) अर्थव्यवस्था के र्मोचे (economy front) पर अच्छी खबर आई है। लगातार दूसरे हफ्ते विदेश मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) में इजाफा हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 जनवरी को समाप्त हफ्ते में 1.727 अरब डॉलर ($ 1.727 billion increased) बढ़कर 573.727 अरब डॉलर ($ 573.727 billion) हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने यह जानकारी दी है।


आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 20 जनवरी को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.727 अरब डॉलर बढ़कर 573.727 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 10.417 अरब डॉलर बढ़कर 572 अरब डॉलर हो गया था। लगातार यह दूसरा हफ्ता है, जब विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी आई है। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति (एफसीए) इस दौरान 83.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 506.358 अरब डॉलर हो गई। इसके साथ ही स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 82.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 43.712 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.432 अरब डॉलर रहा। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार 10 लाख डॉलर घटकर 5.226 अरब डॉलर रह गया।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। विदेशी मुद्रा भंडार में अक्टूबर 2022 में एक हफ्ते के दौरान 14.721 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन, वैश्विक घटनाक्रमों के बीच रिजर्व बैंक के डॉलर के मुकाबले रुपये विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने के कारण बाद में इसमें गिरावट आई थी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

शनिवार का राशिफल

Sat Jan 28 , 2023
युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.56, सूर्यास्त 05.48, ऋतु – शीत   माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी, शनिवार, 28 जनवरी 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष राशि […]