उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

विद्युत मंडल मनमानी पर उतरा तथा अब उपभोक्ताओं से गुंडाई स्टाईल में वसूली कर रहा है

  • बकायेदारों पर विद्युत मंडल ने शुरू की कड़ी कार्रवाई

उज्जैन। विद्युत मंडल लोक हित में सेवा देने वाला विभाग है और गरीबों को भी लाईट देना उसका पहला कर्तव्य है। यही कारण है कि सरकारें बिजली बिलों को माफ करती है लेकिन उज्जैन में विद्युत विभाग लोगों के खाते सीज कर रहा है तथा सामान जब्त कर रहा है जैसे कि सूदखोर करते हैं। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आश्चर्य की बात है कि कांगे्रस तथा अन्य कोई राजनैतिक दल इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। विद्युत मंडल द्वारा बकायेदारों से निपटने के लिए नोटिस और उनकी कार्रवाई शुरू करने की बात कई दिनों से कही जा रही थी। बार-बार नोटिस के बाद भी लोग पैसा जमा नहीं कर रहे थे। इसको देखते हुए कल सुबह सबसे पहले 35 बैंक खाते जिन्हें सीज किया जाना है। उनमें सबसे पहले 8 खाते जिन से करीब 8 लाख रुपये की रकम बकाया थी, उनके खाते सीज किए, वहीं दोपहर बाद विद्युत मंडल के शहर कार्यपालन यंत्री राजेश हारोड़े के साथ शहर में कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई। इस कार्रवाई में आंग्रे का बाड़ा निवासी प्रमोद मांगीलाल जैन की मोटरसाइकिल, व्यायामशाला की गली निवासी वीरा बाली का एक फ्रिज, एक टीवी, एक इमर्शन रॉड तथा बिलोटीपुरा निवासी सुल्तान अहमद खान का कूलर, एक फ्रिज और ग्यारसी बाई पति मिश्रीलाल निवासी मोदी की गली का एक टीवी जप्त किया गया है। इन सबसे कुल राशि सवा 2 लाख रुपए वसूलने थे। काफी समय से यह लोग राशि नहीं भर रहे थे। इसलिए कल कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


इंगोरिया के समीप वृद्ध पर हथियारों से हमला
कल शाम इंगोरिया थाने के ग्राम जहाँगीरपुर में रहने वाले वृद्ध पर चार लोगों ने ल_ व हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इंगोरिया थाना पुलिस ने बताया कि जहांगीरपुर बस स्टैंड के समीप कल शाम वहीं रहने वाले मनोहर पिता हाकमसिंह राजपूत उम्र 60 साल पर चार लोगों ने ल_ व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों का कहना था कि वह गाँव के सरदारसिंह के साथ बडऩगर गया था और इसी बात को लेकर विवाद कर हमला किया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share:

Next Post

महिलाओं को जोडऩे के लिए हर वार्ड में लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन

Tue Dec 20 , 2022
शहर के 9 और ग्रामीण क्षेत्र के 18 मंडलों में भाजपा महिला मोर्चा करेगा आयोजन उज्जैन। युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को जोडऩे के लिए भाजपा ने अपने सभी अनुषांगिक संगठन और मोर्चा-प्रकोष्ठों को अलग-अलग कार्यक्रम करने की जवाबदारी सौंपी है। इसी कड़ी में महिला मोर्चा भी हर मंडल में लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन का […]