क्राइम देश

प्रेम विवाह करने पर परिजनों ने लड़की को दी रूह कंपा देने वाली सजा, देखकर पुलिस भी हैरान

नई दिल्ली। अपनी पसंद के लड़के से प्रेम विवाह (love marriage) करने वाली एक युवती को उसके माता-पिता (Parents) ने रूह कंपा देने वाली सजा दी। आरोपी युवती (accused girl) को उसकी ससुराल (In law’s house) से जबरदस्ती अपने घर ले आए और गर्म चाकू (hot knife) से उसके शरीर को दाग दिया। अगले दिन जब युवक ने अपनी पत्नी की हालत को देखा तो उसने पुलिस (Police) को घटना की जानकारी दी। 

पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए युवती के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना भलस्वा डेयरी इलाके की है।

पीड़िता की पहचान स्वामी श्रद्धानंद निवासी आनंदी (19) के रूप में हुई है। आनंदी ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले रंजन से हुई थी। दोनों के बीच प्यार हो गया। 7 सितंबर को दोनों ने रोहिणी कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया।


शादी करने के बाद वह अपने ससुराल पहुंची। उस समय उसकी सास सुनीता देवी घर पर नहीं थी। उसकी ननद को बच्चा होना था इसलिए वह अस्पताल गई थी। रात में वह घर पहुंची। रात करीब तीन बजे उसकी मां अनिता देवी रंजन के घर पहुंची और जबरदस्ती उसे अपने घर ले गई।

हालांकि उसकी सास से कहा कि बच्चों ने शादी कर ली है इनको यहीं रहने दो, लेकिन उसकी मां नहीं मानी और अपने साथ लेकर चली गई। आनंदी ने आरोप लगाया कि परिजनों ने अपनी मर्जी से शादी करने को लेकर उसकी पिटाई कर दी और फिर चाकू को गर्म कर उसके चेहरे, हाथ और पैर को दाग दिया।

उसकी मां ने उसे डराने के लिए उसपर मिट्टी का तेल डाल दिया। सुबह आठ बजे उसका पति रंजन उसके घर पर आया और उसकी दयनीय हालत देखकर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पुलिस ने इस मामले में आनंदी की मां अनिता देवी और पिता राजन सैनी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

Share:

Next Post

हवाई सफर पर मोदी सरकार का ऐलान, देश में खुलेंगे 5 नए एयरपोर्ट, 6 हेलीपोर्ट और 50 हवाई रूट्स

Fri Sep 10 , 2021
नई दिल्ली: देश के ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में हवाई सेवाओं की पहुंच बढ़े इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार UDAN योजना लेकर आई, जिसके तहत छोटे-छोटे शहरों में हवाई सेवाओं को लेकर लाया जा रहा है। इसी दिशा में सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए देश में नए एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट और नए हवाई […]