भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

इंस्टा पर दोस्ती, फिर प्यार, बलात्कार और एक साल तक चला ब्लैकमेलिंग का खेल

  • आरोपी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा ज्यादती

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में 12 वीं कक्षा की प्रायवेट पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ युवक ने इस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद में लड़की को मिलने के बहाने बुलाया। एक दोस्त के कमरे पर पीडि़ता को ले गया। वहां फरियादिया के साथ में ज्यादती की। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की को जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने अपने निजी पलों की एक वीडियो भी बना ली और कुछ फोटो भी खींच लिए। बाद में बदमाश एक साल तक लड़की के साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। पिछले दिनों फरियादिया ने आरोपी पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने मारपीट की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर रेप, मारपीट और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।



पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय पीडि़ता मूलत: बरेली जिला रायसेन की निवासी है। फिलहाल वह झील नगर बस्ती नरेला शंकरी में रहती है। फरियादी यहीं से 12 वीं कक्षा की प्रायवेट पढ़ाई कर रही है और जॉब भी करती है। आरोपी भेल निवासी अनुज मीणा इंस्टाग्राम पर लड़की को फॉलो करता था। बाद में दोनों की दोस्ती हुई और वहीं नंबर एक्सचेंज हो गया। दोनों के बीच में फोन पर बात होने लगी और आरोपी ने फरियादिया को पिछले साल एक जनवरी को मिलने के लिए बुलाया। आरोपी लड़की को अशोका गार्डन स्थित शंकर गार्डन के एक मकान में ले गया। वहां युवक का दोस्त और उसकी मंगेतर पहले से मौजूद थे। अनुज के पहुंचते ही वह निकल गए। आरोपी ने लड़की को यहीं प्रपोज किया और संबंध बनाने की कोशिश की। लड़की ने इनकार किया तो आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिलाया। फिर उसके साथ में ज्यादती की और गुपचुप तरीके से फोटो और वीडियो शूट कर लिए। कुछ समय तक सब सही रहा। आरोपी अलग-अलग स्थानों पर लड़की के साथ संबंध बनाता रहा। पीडि़ता ने शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की, जाति से अपमानित किया। इतना नहीं जबरन वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीडि़ता के साथ ज्यादती करता रहा। तब लड़की ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विवाहिता से भी दुष्कर्म
इधर बागसेवनिया पुलिस ने बताया कि गुलाबी नगर बागसेवनिया में 28 साल की विवाहिता रहती है। शिवब्रम्हा नारायणप्रताप त्रिपाठी से उसकी पहचान थी। आरोपी महिला को प्रेम जाल में फांसने के बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ 1 अक्टूबर 2020 से 1 अक्टूबर 2021 तक कई बार ज्यादती की। अब आरोपी शादी करने की बात से मुकर गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Share:

Next Post

कांग्रेस आज जारी कर सकती है पार्षद प्रत्याशियों की सूची

Mon Jun 13 , 2022
भोपाल के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगाएंगे अंतिम मुहर भोपाल। भोपाल नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा आज हो सकती है। इसकेा लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के निवास पर बैठक हो चुकी है। जिसमें लगभग सभी वार्डों के प्रत्याशी तय हेा चुके हैं। जिनमें से ज्यादातर की […]