भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जेल में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती को लगाई चपत

  • मोपेड और केश लेकर आरोपी परार

भोपाल। जेल परिसर में एक युवती की मुलाकात अज्ञात व्यक्ति से हुई। बदमाश ने जेल में बंद लड़की के मंगेतर से उसकी वीआईपी मुलाकात कराने का झांसा दिया। इसके बाद में लड़की की क्वालीफिकेशन पूछकर जेल में ही नौकरी लगवाने की बात कही। तत्काल नौकरी पाने के लिए ऑन लाइन फार्म भरने तथा कलेक्ट्रेट से साढ़े 6 हजार का चालान भरने की सलाह दी। मदद के नाम पर आरोपी लड़की को कलेक्ट्रेट कार्यालय ले गया। वहां से अरोपी चालान पर साढ़े हजार रूपए केश और पीडि़ता की गाड़ी लेकर चंपत हो गया। गांधी नगर पुलिस ने लड़की की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। गांधी नगर पुलिस के अनुसार प्रियंका धुर्वे पिता राजीव धर्वे (26)अहिर मोल्ला बरखेड़ी की निवासी है। वह बी.फार्मा करने के बाद फिलहाल घर पर ही रह रही है और नौकरी की तलाश में है। उसका मंगेतर बृजेश शर्मा एक प्रकरण में जेल में बंद है। कोरोना काल में जेल में मुलाकात पर रोक थी। जो दो दिन पहले शुरु कर दी गई है। प्रियंका मंगेतर से मुलाकात के लिए कल सुबह केंद्रीय जेल गांधी नगर गई थी। जहां भारी भीड़ में वह मुलाकात के लिए इंतजार कर रही थी। तभी एक व्यक्ति जिसने स्वयं का नाम महेश चौहान बताया लड़की को अकेला देख उससे बात करने लगा। पीडि़ता ने मंगेतर से मुलाकात के इंतजार में खड़े होने की बात बताई। इसी बीच मुलाकात का समय खत्म हो गया और बचे लोगों को अगले दिन आने की बात जेल कर्मचारियों ने बताई। तब आरोपी ने झांसा दिया कि जेलर उसके पहचान के हैं। फिलहाल वह राउंड पर हैं आते ही वह लड़की और मंगेतर के बीच वीआईपी मुलाकात करा देगा। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता से उसकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। फरियादिया ने बी.फार्मा के बाद जॉब तलाशने की बात बताई। तब आरोपी ने कहा की जेल में ही नौकरियां निकली हैं। वह उसे आसानी से नौकरी दिला सकता है।

चालान के नाम पर हड़पी राशी
इसके बाद में आरोपी ने पीडि़ता को बताया कि मोबाइल से आनलाइन वह लड़की का फार्म भर देगा। नौकरी पाने के लिए कलेक्ट्रेट से साढ़े 6 हजार रूपए का एक चालान जमा करना पड़ेगा। पीडि़ता चालानी राशि जमा करने को तैयार हो गई। आरोपी लड़की को साथ ले गया और कलेक्ट्रेट में साढ़े 6 हजार की राशि लेकर एक कक्ष में गया। बाहर आकर बताया कि आपका काम हो गया है। जल्द नौकरी मिल जाएगी, बाद में आरोपी ने कहा की आपकी मोपेड की चाबी दे दो, मैं प्रसाद लेकर आता हूं। इसके बाद में बदमाश नहीं लौटा, तब फरियादिया ने शाम के समय गांधी नगर थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Share:

Next Post

फ्रांस ने माली में की एयर स्ट्राइक, 50 जिहादियों का बना काल

Tue Nov 3 , 2020
पेरिस। फ्रांस ने पश्चिम अफ्रीकी देश माली में बड़ी कार्रवाई करते हुए अल-कायदा के 50 जिहादियों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें मार गिराया। फ्रांस सरकार ने सोमवार को कहा कि बुरकिना फासो और नाइजर की सीमा के नजदीक शुक्रवार को यह हवाई हमला किया गया। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने कहा, ‘फ्रांस की […]