जीवनशैली

दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश जहां पर रामायण पढ़ना है अनिवार्य, लोग रखते है हिन्दू नाम। जानिए इस देश की कहानी।

क्या आपको पता है की दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया में दुनिया की 12.07% मुस्लिम आबादी रहती है। भारत में मात्र 10.9% आबादी और पाकिस्तान में 11.0% आबादी ही मुसलमान है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इंडोनेशिया में हर मुस्लिम को रामायण में बहुत ज्यादा दिलचस्पी है। वहां पर कुरान के साथ-साथ रामायण को भी उतनी ही महत्व दी जाती है और राम का पाठ किया जाता है। इंडोनेशिया में कई मंदिर भी बनवाए गए हैं।

लोग रखते है हिन्दू नाम

कई लोगों को हैरानी होती है कि इंडोनेशिया में जगहों और लोगों के नाम संस्कृत शब्दों में रखे गए हैं. यहां कई मुस्लिमों का नाम विद्या, प्रिया, कृष्णा, विसनु मिल जाता है. दरअसल, संस्कृत जावानीज भाषा का हिस्सा बन चुकी है. इंडोनेशियाई और जावानीज भाषा में संस्कृत के बोध वाले कई शब्द मिल जाएंगे.

इंडोनेशिया की भाषा को ‘बहासा इंदोनेसिया’ कहते हैं. उनकी भाषा पर संस्कृत का काफी प्रभाव दिखता है. इंडोनेशिया के महान नेता सुकर्णो का नाम महाभारत के किरदार कर्ण से ही लिया गया है. सुकर्णो के पिता कर्ण के किरदार से बहुत ज्यादा प्रभावित थे, लेकिन महाभारत के युद्ध में कर्ण ने गलत लोगों का पक्ष लिया था इसीलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम सु (good)+ कर्णो रखा. इंडोनेशिया के पांचवीं राष्ट्रपति का नाम भी मेघावती सुकार्णोपुत्री था.

शाम और सुबह होता है रामायण का भजन

सुबह और शाम नवाज के बाद इंडोनेशिया के लोगों रामायण का भजन भी सुनते हैं और उससे काफी प्रेरित होते हैं। इंडोनेशिया की धर्म सहिष्णुता मिसाल के लायक है. यहां के मुसलमानों और हिंदुओं के मन में दूरियां नहीं है. यही वजह है कि 2010 में इंडोनेशिया दौरे के दौरान बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी वहां के सामाजिक माहौल को देखकर हैरान रह गए थे.

Share:

Next Post

एक दिन में 37 हजार से अधिक सैंपल टेस्ट, 3274 पॉजिटिव

Sun Aug 23 , 2020
कोलकाता, 23 अगस्त (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में तेजी से बढ़ता जा रहा महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है। रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान कुल 37149 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। यह अब तक […]