इंदौर न्यूज़ (Indore News) बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

इंदौर से पकड़ाया ‘सुल्ली डील्स’ एप बनाने वाला

– एप से हो रही थी मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें जारी

इंदौर। मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी (online auction of muslim women) के लिए बने बुल्लीबाई ऐप की तर्ज पर सुल्ली डील ऐप (Sulli Deals) बनाने वाले एक इंदौरी युवक ओंकारेश्वर ठाकुर को कल रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल राजेंद्र नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर ले गई।

दिल्ली पुलिस ने पूरी कार्रवाई को ऐसे अंजाम दिया कि इंदौर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। पकड़ा गया युवक इंदौर के आईपीएस एकेडमी (IPS Academy) का छात्र था और विकृत मानसिकता के चलते उसने ट्विटर पर एक ट्रेड ग्रुप बनाया, जिसमें मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने का आइडिया शेयर किया।



बताया जा रहा है कि नामी मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने के लिए ट्विटर पर एक ट्रेड ग्रुप बनाया गया है, जिसका नाम सुल्ली डील है। इंदौर का ओंकारेश्वर ठाकुर उसी ट्रोल ग्रुप का सदस्य था। पिछले दिनों बुल्लीबाई डील ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी का मामला सामने आया था। उसी की तर्ज पर बने सुल्ली डील के मामले में दिल्ली पुलिस ने कल रात इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की न्यूयार्क सिटी से ओंकारेश्वर पिता अखिलेश ठाकुर को गिरफ्तार किया है। ओंकारेश्वर ने आईपीएस कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई की है। ओंकारेश्वर ठाकुर ट्विटर पर उस ट्रेड ग्रुप का सदस्य था, जो मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करता था। 25 वर्षीय ओंकारेश्वर ठाकुर ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने जुलाई 2021 में गिटहब पर सुल्ली डील ऐप बनाया था। ऐप में कई मुस्लिम महिलाओं की उनकी सहमति के बिना नीलामी के लिए तस्वीरें अपलोड की गई थीं। आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में कई और नाम सामने आ सकते हैं। जुलाई 2021 में दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी और बुल्लीबाई ऐप बनाने वाले नीरज विश्नोई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से इस मामले से जुड़े दूसरे शख्स की इंदौर में गिरफ्तारी हुई।

Share:

Next Post

Neha Dhupia ने शेयर की फैमिली पिक, कहा 'हमारा बेटा गुरीक सिंह धूपिया बेदी!'

Sun Jan 9 , 2022
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक अदाकारा नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली पिक (family pick) शेयर की है, जिसमें अंगद, नेहा उनकी बेटी मेहर (Mehr) और बेटा नजर आ रहे हैं। इस के साथ ही नेहा ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया […]