भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जल्द तोड़े जाएंगे विधायकों के पुराने आवास

  • प्रोटेम स्पीकर ने किया विधायक विश्राम ग्रह परिसर का नरीक्षण

भोपाल। मध्यप्रदेश विधान सभा के सदस्यों हेतु शीघ्र ही सर्व-सुविधा युक्त नवीन विश्राम गृह का निर्माण कराया जायेगा। यह बात विधान सभा के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने आज नये विश्राम गृह के स्थल अवलोकन के दौरान कही। शर्मा ने आज विधायक विश्राम गृह परिसर में विधायकों के लिये पुराना पारिवारिक खण्ड एवं खण्ड क्रमांक-एक के स्थल पर बनाये जाने वाले नये विश्राम गृह के स्थल का निरीक्षण किया उन्होंने उल्लेख किया कि इस संबंध में सभी दलों से चर्चा की जायेगी तथा अधिकारियों को शीघ्र निर्माण से संबंधित कार्यवाही करने के निर्देश दिये । उल्लेखनीय है कि नवीन विश्राम गृह की कार्य योजना विगत दस वर्षों से स्थल चयन न होने के कारण लंबित थी। नवीन विश्राम गृह पांच माले के होंगे जिसके प्रथम चरण में 102 फ्लेट बनाये जाएंगे। स्थल निरीक्षण के दौरान विधान सभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह, एप्को की चीफ आर्किटेक्ट श्रीमती संध्या व्यास तथा राजधानी परियोजना प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

Share:

Next Post

रिलायंस इंडस्ट्री बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी

Sat Jul 25 , 2020
नई दिल्ली। मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और रिकॉर्ड कायम कर लिया है। शुक्रवार को आरआईएल दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। अब तक एक्सोन मोबिल दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल एनर्जी कंपनी थी। शुक्रवार को आरआईएल की मार्केट कैपिटलाइजेशन 14 लाख करोड़ की […]