जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

संगठन ने काटे विवादित नाम युमो अध्यक्ष को लेकर दावेदारों की थमी सांसे

  • इस हफ्ते होगी युमो नगर अध्यक्ष की घोषणा

जबलपुर। भाजपा युवा मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष की घोषणा हो चुकी है। राजमणि सिंह बघेल दोबारा अध्यक्ष बनाए गए हैं। एक तरफ पार्टी, संगठन यह कह रही थी कि कम उम्र के व्यक्ति को अध्यक्ष पद सौंपा जााएगा। वहीं दूसरी तरफ अपनी ही बातों पर संगठन में एकमत नहीं है। क्योंकि राजमणि की उम्र निर्धारित उम्र से ज्यादा थी। इसके बावजूद भी राजमणि को ग्रामीण युमो का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। दबे स्वर में कार्यकर्ताओं का कहना है कि ग्रामीण में और कोई दावेदार भी नहीं था, जिसका लाभ राजमणि को मिल गया। पर शहर की बात कुछ और है। शहर अध्यक्ष के लिए दावेदार कई हैं, जिसमें की ग्रामीण अध्यक्ष की घोषणा के बाद तरह-तरफ की चर्चाएं चल रही है।

ओबीसी वर्ग का हो सकता है अध्यक्ष
राजनैतिक गणित इस ओर इशारा कर रहा है कि जिस प्रकार से सभी मोर्चों में हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को मौका मिला है, उस हिसाब से ओबीसी वर्ग के कार्यकर्ता को नगर अध्यक्ष का पद दिया जा सकता है। क्योंकि ग्रामीण युमो अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग के खाते में जा चुका है।

विवादित नामों के चलते लटकी तलवार
राजनैतिक सूत्रों की माने तो नगर अध्यक्ष पद के लिए कुछ नाम ऐसे थे जो कि शुरु से ही चल रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे ये नाम विवादित बनते गए। इसलिए संगठन इन नामों की कटनी-छटनी कर रहा है। और एक परिपक्क संगठन की तैयारी के लिए ऐसे नाम को आगे लाना चाह रहा है जो कि दूर-दूर तक विवादों में न हो।

Share:

Next Post

मप्र उच्च न्यायालय ने पेट्रोल पंप डीलरशिप के चयन को ठहराया सही

Sun Dec 5 , 2021
कानूनी प्रकिया का दुरूप्योक करने के लिए याचिकर्ता को लगाई फटकार जबलपुर। मप उच्च न्यायालय में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड कंपनी के द्वारा प्रदाय पेट्रोल पंप डीलरशिप के चयन को याचिकर्ता दीपिका टैंक द्वारा एक रिट याचिका लगा के इस बात पर चुनौती दी गयी कि याचिकाकर्ता के साथ हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड कंपनी द्वारा जानबूच कर […]