भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

थावरचंद गेहलोत को राज्यपाल बनाए जाने से क्षेत्र की जनता प्रसन्नता

रतलाम । क्षेत्र के लोकप्रिय नेता थावरचंद गेहलोत (Thaawarchand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल (Governor of Karnataka) बनाए जाने से क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है। श्री गेहलोत 2014 से नरेन्द्र मोदी मंत्री मंडल (Narendra Modi Cabinet) में सामाजिक न्याय विभाग केे मंत्री बनाए गए थे, तब से अभी तक इसी पद पर कुशलतापूर्वक कार्य कर रहे है। वे भाजपा में राष्ट्रीय पदाधिकारी भी रहे तथा कई राज्यों में उन्हें प्रभारी भी बनाया था। वर्तमान में वे संसदीय दल और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी है।

श्री गेहलोत भारतीय जनता पार्टी के उन वरिष्ठतम नेताओं में से है,जिन्हें पार्टी संगठन ने महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां दी, जिसका उन्होंने कुशलतापूर्वक निर्वाह किया।



श्री गेहलोत उज्जैन जिले के नागदा के मूल निवासी होकर भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम केे अध्यक्ष रहे, आलोट क्षेत्र से विधायक रहे, पटवा मंत्री मंडल में राज्यमंत्री रहे, बाद में वे राज्यसभा में लिए गए और मोदी मंत्री मंडल में दो बार मंत्री बने।

इतनी जिम्मेदारियां शायद ही किसी भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय नेता को मिली है। युवा मोर्चा तथा भाजपा में प्रांतीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां भी उन्हेें मिली। विधायक,सांसद,केंद्रीय मंत्री और अब राज्यपाल जैसा पद बहुत कम लोगों को मिला है और मालवा के इस क्षेत्र में तो बहुत ही कम ऐसा नेता रहे होंगे जिन्हें इतने महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां दी गई।

श्री गेहलोत को राज्यपाल बनाए जाने पर सम्पूर्ण मालवांचल में प्रसन्नता की लहर है। उनके साथियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और हितेषियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Share:

Next Post

UP: लखनऊ ने नही थम रहा ब्‍लैक फंगस का कहर, 500 पार पहुंची मरीजों की संख्‍या

Tue Jul 6 , 2021
अभी कोरोना महामारी उत्तर प्रदेश में काबू में आई थी कि म्युकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के आंकड़ों ने डराना शुरू कर दिया है. राजधानी लखनऊ में हर दिन ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में ब्लैक फंगस के मामले अब बढ़कर पांच सौ का आंकड़ा […]