मध्‍यप्रदेश

शख्‍स ने पहले की किशोरी की हत्‍या, फिर खुद को मारी गोली…मुरैना से सामने आई सनसनीखेज वारदात

मुरैना (Morena)। मुरैना में जब मध्य प्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) भ्रमण कर थे, और शहर में वीवीआइपी मूवमेंट जारी था। ठीक उसी समय जौरा में एक युवक ने बीच बाजार में पहले किशोरी को गोली मारी, फिर खुद में भी गोली मार ली। इससे दोनो की मौत हो गई। इस घटना के बाद दहशत में व्यपारियो ने बाजार बंद कर दिया। घटना जौरा कस्वे में स्थित हनुमान चौराहे (Hanuman Chauraha) की बताई गई है। पुलिस ने दोनों शवों की जांच-पड़ताल करने के बाद पीएम के लिए अस्पताल भेज दिए है।पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में उनके परिजनो से पूछताछ की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार की दोपहर सोनिया गोस्वामी उम्र 14 वर्षीय किसी काम के लिए घर से बाजार के लिए निकली थी। वह जौरा कस्वे में स्थित हनुमान चौराहे पर खड़ी थी, तभी एक युवक बाईक पर सवार होकर उसके पास आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों के बीच बहस हुई। इसी दौरान युवक ने अपनी कमर में लगा कट्टा निकालकर किशोरी में गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर ही ढेर हो गई। गोली (Gun Shot) मारने के बाद वह भाग गया। करीब 100 मीटर दूर जाकर उसने खुद को गोली मार ली। इससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने भी दहशत में अपने-अपने दुकानों के शटर बंद कर दिए। घटना की खबर लगते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को बारीकी से देखने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया तो मौके पर एक कट्टा पड़ा हुआ मिल गया। पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि, गोली मारने वाले मृतक का नाम विजय प्रजापति निवासी पुराना जौरा है।

पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। युवक ने किन कारणों ले चलते किशोरी (teenager) को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारी है, फिलहाल पुलिस को इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी ही। घटना ले बाद बाजार बंद है। एसपी मुरैना शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि, आज दोपहर जौरा में एक युवक ने किशोरी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। इसमे दोनों की मौत हो चुकी है। मामले की पड़ताल के लिए सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जा रहे है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। इसलिए पुलिस सभी एंगल से पड़ताल कर रही है।

Share:

Next Post

Ujjain: घर की पलंग पेटी में महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Fri May 12 , 2023
उज्जैन (Ujjain)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले के नरवर थाना क्षेत्र में बीती रात 2 बजे के करीब महिला की पलंग पेटी में लाश मिलने से गांव में सनसनी (sensation) सी फ़ैल गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने पलंग पेटी (bed box) में बंद महिला की लाश बरामद की है महिला के परिजनों ने […]