जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

आसमान पर चक्कर लगाकर लौटे विमान

  • जबलपुर के यात्रियों को बनारस में उतारा गया, यात्रि हुए हालाकान

जबलपुर। शहर में शुक्रवार रात से जारी तेज बारिस के कारण खराब हुए मौसम ने हवाई यात्रियों को परेशानी में डाल दिया। दरअसल दिल्ली से जबलपुर आने वाली फ्लाईट खराब मौसम के कारण आसमान पर चक्कर लगाती रहीं और रनवे में पानी होने के उक्त फ्लाईट को बनारस में उतारा गया। वहीं बताया जा रहा है कि इसी तरह मुंबई से आने वाली स्पाईस जेट की फ्लाईट भी अपने निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर सकी और वह भी लखनऊ की ओर चली गई। जिससे यात्रियों को लेकन विमानतल पहुंचने उनके परिजन काफी परेशान हुए। उन्होने आरोप लगाया कि यहां सही जानकारी तक उन्हें उपलब्ध नहीं करायी जा रहीं है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज शविार सुबह दिल्ली से जबलपुर आने वाला इंडिगों की विमान अपने तय समय में सुबह शहर पहुंचा, लेकिन खराब मौसम व रनवे में पानी होने के कारण उसे लैडिंग की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद विमान काफी देरतक आसमान में चक्कर लगाता रहा, जिसके बाद उसे बनारस भेज दिया गया, जहां उसकी लैडिंग कराई गई। वहीं बताया जा रहा है कि मुंबई से आने वाली फ्लाईट को भी डुमना विमानतल पर उतरने की अनुमति नहीं दी गई। जिसके बाद उक्त फ्लाईट को लखनऊ की ओर भेजे जाने की जानकारी है। वहीं इस संबंध में डुमना पूछताछ केन्द्र सहित अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन उनकी ओर से फोन रिसीव नहीं किया गया।

लोगों में दिखा आक्रोश
विमानतल में अपने परिचितों को लेने पहुंचे लोगों पर नाराजगी साफ नजर आई। जिन्होने बताया कि विमानतल में कोई व्यवस्था ही नहीं है। जबकि मुंबई में मूसलाधार बारिस हो रहीं है, इसके बाद भी वहां विमानों की उड़ान व लैंडिंग जारी है। यहां हल्की बारिस ने ही पूरी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। इतना ही नहीं आरोप है कि वह सुबह से परेशान है, लेकिन उन्हें सही जानकारी भी उपलब्ध नहीं करायी जा रहीं है कि आखिर उनके परिजनों को शहर किस तरह पहुंचाया जायेगा और कब।

Share:

Next Post

शहर में देररात से झमाझम बारिश

Sat Jul 24 , 2021
मौसम हुआ खुशनुमा, जारी रहेगा बारिश का दौर जबलपुर। शहर व आसपास के इलाकों से भटका हुआ मानसूए एक मर्तबा फिर सक्रिय हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिम विक्षोभ के असर से जबलपुर संभाग सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में रुक-रुक कर ही सही लेकिन बारिश का सिलसिला शुरू […]