img-fluid

19 किलो के सिलेंडर पर घटे 183 रु., अप्पू सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई घट-बढ़ नहीं हुई

July 01, 2026

चाय-नाश्ता, कैटरिंग सस्ते होने की उम्मीद
इंदौर। सरकार (Government) ने इस महीने कमर्शियल एलपीजी (Commercial LPG) के दामों में मामूली कमी की है। इससे होटलों में मिलने वाला चाय-नाश्ता (Tea and breakfast) और कैटरिंग के दाम भी कम होने की संभावना जागी है। हालांकि उपभोक्ता अभी भी और राहत के मूड में हैं। 14 किलो के घरेलू और 5 किलो के अप्पू गैस सिलेंडर के भाव में किसी प्रकार की कमी नहीं की गई और न ही वृद्धि की गई है।



  • पिछले कुछ महीनों से ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के चलते पेट्रोलियम पदार्थ में आग लगी हुई है, लेकिन अब जब वार्ता शांति की ओर है और क्रूड आइल सस्ता हो रहा है तो लोगों में राहत की उम्मीद जागी है। सरकार की पेट्रोलियम कंपनियों ने आज से कमर्शियल गैस के दाम में कमी करके इसके संकेत दिए हैं, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की रियायात नहीं दी गई है। घरों में लगने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में पिछले माह ही 7 जून को 29 रुपए की वृद्धि की थी और अब यह सिलेंडर 970 रुपए का आ रहा है, वहीं अप्पू गैस सिलेंडर जो 5 किलो के वजन में आता है, उसके दाम भी यथावत रखे गए हैं। इसमें भी किसी प्रकार की कमीे नहीं की गई है। घरेलू उपयोग में लिया जाने वाला यह सिलेंडर 359 रुपए में मिलेगा, जबकि 5 किलो का ही कमर्शियल सिलेंडर 844 रुपए में आएगा। इसमें 44 रुपए की कमी की गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में देखा जाए तो इस महीने कंपनियों ने राहत जरूर दी है। होटलों, चाय-पान के ठीयों और कैटरिंग व्यवसाय में अधिकतर उपयोग आने वाला 19 किलो का गैस सिलेंडर अब 3039 रुपए में मिलेगा। इसके दाम में करीब 183 रुपए की कमी की गई है, जो पिछले महीने तक 3 हजार 223 रुपए में आ रहा था, वहीं 47.5 किलो का सिलेंडर जो प्राय: औद्योगिक इकाइयों में उपयोग में आता है, वह अब 7 हजार 595 रुपए में आएगा। इसके दाम में 458 रुपए की कमी की गई है। माना जा रहा है कि इस कमी को देखते हुए खान-पान और नाश्ते के दामों में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन लगता नहीं है कि इस मामूली राहत के बाद नाश्ते और कैटरिंग व्यवसाय के रेट में कोई बहुत बड़ी कमी होगी।

    सिलेंडर के दामों में कमी
    वजन जून जुलाई कमी
    14.2 किलो 970 रु. 970 रु. कुछ नहीं
    19 किलो 3,223 रु. 3039.5 रु. 183.5 रु.
    47.5 किलो 8053 रु. 7595 रु. 458 रु.
    5 किलो घरेलू 359 रु. 359 रु. कुछ नहीं
    5 किलो 886.6 रु. 844 रु. 33.60
    घरेलू सिलेंडर में 7 जून को 29 रु. बढ़ाए गए थे …

    Share:

  • इन्दौर में करोड़ों के कर्ज से परेशान होकर प्रापर्टी कारोबारी ने मंदिर के पास दी जान

    Wed Jul 1 , 2026
    सुबह-सुबह घर से निकलने के बाद दोस्तों को किया मैसेज- जा रहा हूं जान देने, आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा इन्दौर। करोड़ों के कर्ज (Debts running into crores) से परेशान होकर एक प्रॉपर्टी कारोबारी (Property dealer) ने मंदिर के पास आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या करने से पहले तीन पेज का सुसाइड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved