देश राजनीति

सत्ताधारी शिवसेना BMC को कर रही कंगाल: Fadnavis

मुंबई। पूर्व मुख्यमंत्री व विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस (Devenfra Fadnavis) ने शिवसेना (Shiv Sena) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल बीएमसी (BMC) को नोंच-नोंचकर खा रहे हैं। बीएमसी को कंगाल कर रहे हैं। इन्हें रोकना होगा। मुंबई का जीवन आसान करने के लिए परिवर्तन जरूरी है।

फडणवीस मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। फडणवीस ने इस कार्यक्रम में शिवसेना पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीएमसी की एसटीपी परियोजना में 20,000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने जा रही है, उसे हम होने नहीं देंगे। यह चौपाल मुंबई के गली-मुहल्लों तक जाएगी और परिवर्तन लाएगी। बीएमसी में भ्रष्टाचार चरम पर है। मुंबई शहर की प्रमुख परियोजनाओं की मंजूरी देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र से दिलाई थी। उन सभी परियोजनाएं को वर्तामान सरकार ने धीमी कर दी हैं। यहां तक कि कई परियोजनाओं को रोक दिया गया। आरे कारशेड इसका उदाहरण है। इससे तो अगले 5 साल में भी मैट्रो नहीं चलाई जा सकेगी। यह सरकार अपनी जेब भरने का काम कर रही है। उद्धव सरकार की पुलिस हत्या में लिप्त है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना ही होगा। चौपाल के आयोजक राजहंस सिंह ने कहा कि हम उत्तर भारत के लोग बहुत मेहनती हैं। महाराष्ट्र ने हमें सम्मान मिला, प्यार मिला। हम मराठी भाइयों को भी साथ लेकर चलेंगे।

बीजेपी नेता प्रेम शुक्ल ने चौपाल का उद्देश्य साफ करते हुए कहा कि बीएमसी में हमारा लक्ष्य 150 के ऊपर है। विद्या ठाकुर ने कहा कि चौपाल के माध्यम से हम लोग समाज के बीच जाएंगे। उन्हें बताएंगे कि अगली बार हमारा मेयर होना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा विधायक आशीष शेलार, अतुल भातखलकर, अमित साटम, विनोद मिश्र, अमरजीत सिंह, अमरजीत मिश्र, आर यू सिंह जी, आरडी यादव, सुनील यादव, कमलेश यादव समेत समाज के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम मुंबई के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के एक हजार स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

farmers को तबाह करने के लिए लाए गए हैं कृषि कानून: Sailaja

Wed Mar 17 , 2021
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार के तीन कृषि विरोधी काले कानून कृषि क्षेत्र को तबाह करने के लिए लाए गए हैं। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हरियाणा-पंजाब की सीमा स्थित शंभू बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को संबोधित करते हुए कहीं। हरियाणा कांग्रेस […]