क्राइम मध्‍यप्रदेश

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, दो युवकों की मौत

बालाघाट। जिले के रामपायली थाना क्षेत्र (Rampayali police station area) अंतर्गत ग्राम टेकाड़ीघाट-बोनकट्टा मार्ग (Tekadighat-Bonkatta Road) पर शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक (high speed bike) अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत (Two youths died on the spot) हो गई। पुलिस (Police) ने शनिवार को पंचनामा की कार्रवाई और पोस्टमार्टम(PM) के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



रामपायली थाना पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय विशाल पुत्र शमनलाल लिल्हारे निवासी ग्राम ऐरवाघाट और 20 वर्षीय रवि पुत्र राजकुमार नगपुरे निवासी ग्राम नेवरगांव धड़ी ऐरवाघाट से शुक्रवार दोपहर को सावरगांव मड़ई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जिसके बाद वह दोनों बाइक से सवार होकर देर रात ग्राम ऐरवाघाट वापस आ रहे थे। इसी बीच टेकाड़ीघाट से बोनकट्टा मार्ग पर ग्राम टेकाड़ी के पहले ही गोलाई में सड़क से बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जाकर घुस गई। बाइक की रफ्तार अधिक होने से दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

रामपायली थाना प्रभारी सुनील बनोरिया ने बताया कि दोनों के शव शुक्रवार रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए थे, लेकिन रात होने के कारण शनिवार को दोनों का पोस्टमार्टम हुआ और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

Share:

Next Post

मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत ट्रेन की फिर हुई मवेशियों से टक्कर, नोज कोन कवर टूटा

Sat Oct 29 , 2022
मुंबई: गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को अपने उद्घाटन के 1 महीने के अंदर तीसरी बार मवेशियों से टकरा गई. भारतीय रेलवे ने एक बयान जारी किया, ‘मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल के पास आज सुबह 8:17 बजे वंदे भारत ट्रेन के रास्ते में मवेविशों का झुंड आ गया. मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की […]