img-fluid

फरियादी तो दूर अपने एएसपी की नहीं सुन रहीं टीआई!

October 01, 2026

  • गौर पुलिस चौकी का मामला, हमलावरों के आगे पूरी व्यवस्था लाचार,बड़े अफसरों के चक्कर काटकर हताश हुए बेबस

जबलपुर। गौर पुलिस चौकी चौकी क्षेत्र के सालीवाड़ा में 24 मई 2026 की आधी रात को अपने रिश्तेदार के घर में सो रहे शिवेंद्र कुमार पर भू-माफिया शुभम चौबे, हिमांशु दुबे, लखन दुबे, शंकर दुबे, शिवप्रसाद दुबे, छोटू दुबे, दीपांशु दुबे, रामनारायण दुबे, दिलराज ढिल्लों और शारदा दुबे ने हमला बोला। उपद्रवियों ने आलोक शुक्ला के साथ भी मारपीट की और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। आरोपी घर में घुसे और तोडफ़ोड़ करते रहे । आरोपियों ने किरायेदारों से मारपीट, चाकूबाजी और वाहनों में जमकर तोडफ़ोड़ की। 112 वाहन पर पथराव कर पुलिसकर्मियों के मोबाइल छीनने की कोशिश हुई। पीडि़त पक्ष के पास कॉल डिटेल, वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट मौजूद हैं। इसके उलट गौर चौकी और बरेला थाना पुलिस ने नामजदों पर कार्रवाई करने के बजाय फरियादी पक्ष पर ही एफआईआर ठोक दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को 4-5 बार आवेदन देने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। हद तो तब हो गई जब गत दिवस मामले में खुद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का फोन बरेला टीआई संगीता सिंह ने नहीं उठाया। पीडि़त न्याय के लिए भटक रहे हैं और आरोपी खुलेआम घूमते हुए लगातार धमकियां दे रहे हैं।


  • आर्थिक संकट और दबंगों का खौफ
    फरियादी अपने हाथ, पैर, सिर और पेट की गंभीर चोटों के साथ महीनों से थाने और दफ्तरों की चौखट नाप रहे हैं। लगातार शारीरिक व मानसिक पीड़ा के चलते उनका कामकाज पूरी तरह ठप हो चुका है, जिससे भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पूरे परिवार पर अब भी जानलेवा हमले का साया मंडरा रहा है। कानून का खौफ खत्म होने से हमलावर बेखौफ होकर समझौते का दबाव बना रहे हैं।

    जांच और चालान की स्थिति पर पर्दा
    घटना के इतने महीने बीत जाने के बाद भी अदालत में चालान पेश करने को लेकर स्थानीय पुलिस रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए है। फरियादी जब भी जानकारी मांगने चौकी अथवा थाने पहुंचते हैं, तो उन्हें केवल टालमटोल और कोरे आश्वासन ही मिलते हैं। कागजी कार्रवाई को दबाकर रखा गया है ताकि दबंगों को कानूनी शिकंजे से दूर रखा जा सके और पूरा मामला बिना किसी ठोस नतीजे के उलझा रहे।

    जनता जाए तो जाए कहाँ
    क्षेत्र में पुलिसिंग का ढर्रा इतना लचर हो चुका है कि मातहत कर्मचारी अपने ही वरिष्ठ अफसरों के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। जब जिले के उच्च पदस्थ अधिकारी का संपर्क अपने ही थाना प्रभारी से नहीं हो पा रहा, तब आम नागरिक की सुनवाई की उम्मीद बेमानी साबित होती है। इस प्रशासनिक विफलता ने कानून व्यवस्था के दावों की कलई खोलकर रख दी है, जिससे जनता का भरोसा उठ रहा है।

    Share:

  • धर्मशास्त्र विधि विवि की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल, कर्मचारी ने की जांच की मांग

    Thu Oct 1 , 2026
    2021 की संविदा भर्ती से 2026 के नियमित विज्ञापन तक नियमों की समीक्षा की मांग, कुलपति को सौंपी शिकायत जबलपुर। धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में वर्ष 2021 में हुई संविदा भर्ती और जुलाई 2026 में जारी नियमित भर्ती विज्ञापन को लेकर सवाल उठे हैं। विश्वविद्यालय के आउटसोर्स पर्यवेक्षक आशीष पाठक ने कुलपति को शिकायत देकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved