क्राइम देश

पंचायत की बैठक में महिला को नग्न कर पीटा, फिर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। बंगाल की अलीपुरदुआर में एक महिला का विवाहेतर संबंध था, जिससे नाराज स्थानीय लोगों ने पंचायत की बैठक में महिला को नग्न कर पीटा और फिर गांव में घुमाया। क्रूरता की हद तब हो गई, जब गांव के लोगों ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की। अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक, गांव की सालिसी सभा (पंचायत की बैठक में) विवाहेतर संबंध के आरोप में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। फिर गांव का चक्कर लगवाया गया। इस दौरान उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह शर्मनाक घटना गुरुवार की है, लेकिन इसका खुलासा रविवार रात को हुआ।

क्या है मामला?
यह शर्मनाक घटना अलीपुरदुआर जिले के कुमारग्राम प्रखंड के आदिवासियों के सुदूर गांव में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित महिला का विवाहेतर संबंध था और वह दूसरे पुरुष के साथ छह माह पहले गांव से चली गई थी, लेकिन उक्त पुरुष से संबंध खराब होने के बाद वह अपने पति के पास वापस लौट आई थी। इस पर गांवों के बुजुर्गों ने नाराजगी जताई। गांव के बुजुर्गों के कहने पर महिला और उसके पति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसके बाद बुजुर्गों ने आदिवासी दंपत्ति को गुरुवार दोपहर को सालिसी सभा में उपस्थित होने का निर्देश दिया। इस मामले में महिला के पति को समाज से बाहर रहने की हिदायत दी गई।

पीड़ित महिला का आरोप है कि सालिसी बैठक के दौरान महिलाको पीटा गया। फिर बैठक में मौजूद गांव के युवकों ने एक-एक कर पीड़ित महिला के सारे कपड़े फाड़ दिए। महिला को नग्न अवस्था में गांव में घुमाया। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और रविवार दोपहर तक उस शर्मनाक घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने वीडियो देखने के बाद आठ लोगों पर मामला दर्ज किया। एसपी भोलानाथ पांडेय ने कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत पर सोमवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share:

Next Post

5 हज़ार से भी कम कीमत में भारत में लॉन्‍च हुआ Karbonn X21 फोन, जानें किन खुबियों से है लैस

Tue Jun 15 , 2021
टेक कंपनी Karbonn ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Karbonn X21 लॉन्च किया है। मोबाइल फोन बनाने वाली भारतीय कंपनी कार्बन ने बजट सेग्मेंट इसे एक किफायती फोन के तौर पर लॉन्च किया है। Karbonn X21 को कंपनी ने एक टैगलाइन भी दी है। कार्बन ने इस फोन के लिए ‘हर हाथ में स्मार्टफोन’ की टैगलाइन […]