img-fluid

बिना इंटरनेट चलेगा दुनिया का पहला D2M फोन, फ्री में देख सकेंगे Live TV

June 13, 2026

डेस्क: भारत में मोबाइल तकनीक का नया दौर शुरू होने वाला है. खुशटेक कोरिया ने दावा किया है कि उसने दुनिया का पहला D2M फीचर फोन तैयार किया है, जिसे भारत में बनाया जा रहा है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिना इंटरनेट या वाई-फाई के फ्री लाइव टीवी चैनल देखे जा सकेंगे. फोन में टीवी सिग्नल पकड़ने के लिए इन-बिल्ट एंटीना भी दिया गया है. कंपनी का मानना है कि यह तकनीक फीचर फोन बाजार को पूरी तरह बदल सकती है.

इस फोन की सबसे बड़ी पहचान इसकी D2M यानी डायरेक्ट-टू-मोबाइल तकनीक है. इसमें ATSC 3.0 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मदद से यूजर बिना मोबाइल डेटा, इंटरनेट या वाई-फाई के सीधे लाइव टीवी और फ्री चैनल देख सकते हैं. बेहतर सिग्नल रिसेप्शन के लिए फोन में बाहर निकालने वाला इन-बिल्ट एंटीना भी दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह तकनीक उन इलाकों में भी उपयोगी साबित हो सकती है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर है. D2M तकनीक को भविष्य की ब्रॉडकास्टिंग तकनीक माना जा रहा है और भारत में इसके इस्तेमाल को लेकर लगातार टेस्टिंग भी की जा रही है.


  • खुशटेक कोरिया के इस D2M फीचर फोन में 2.4 इंच का QVGA TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 320×240 पिक्सल है. फोन का फ्रंट ग्लास से बना है, जबकि फ्रेम और बैक पैनल प्लास्टिक के हैं. इसका वजन करीब 220 ग्राम बताया गया है. यह डिवाइस 2G और 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है, हालांकि इसमें 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी. फोन में दो नैनो सिम लगाने की सुविधा दी गई है. यह गूगल एंड्रॉयड पर नहीं बल्कि ThreadX ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें यूनीसोक UMS9117-L प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही 64 MB रैम और 128 MB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.

    फोन के पीछे 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ टॉर्च की सुविधा भी मौजूद है. ऑडियो के लिए इसमें 0.8W मोनो स्पीकर और 3.5mm ईयरफोन जैक दिया गया है. फोन में 1800mAh की रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जिसे जरूरत पड़ने पर बदला भी जा सकता है. चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है, जो 2.5W चार्जिंग को सपोर्ट करता है. वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 और एफएम रेडियो भी मौजूद है. कंपनी के अनुसार कॉलिंग, लाइव टीवी, डेटा उपयोग और डिजिटल पेमेंट से जुड़े जरूरी ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलेंगे. फिलहाल यह फोन प्रोडक्शन चरण में है और जल्द बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लावा और नोकिया जैसी कंपनियां भी D2M तकनीक वाले फीचर फोन पर काम कर रही हैं.

    Share:

  • किसान कल्याण में MP कितना आगे, PM के विजन को कैसे साकार कर रहे CM मोहन यादव

    Sat Jun 13 , 2026
    भोपाल: ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास,’ का मंत्र देने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद संभालते ही अन्नदाता के कल्याण का स्वप्न देखा था. इस स्वप्न के साथ विकास के अन्य कार्य करते-करते उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित कीं. उन्होंने अपने कार्यकाल के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण कर लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved