मंदिर का वेंटिलेशन तोड़कर घुसे चोर दान पेटी से 80 हजार रुपए लेकर भागे
गंजबासौदा। स्वरूप नगर स्थित भगवान रामदेव, खाटू श्याम मंदिर का वेंटिलेशन तोड़कर चोर रात 1 बजे दाखिल हुए तीन दान पेटियां से 80 निकालकर फरार हो गए। सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। उससे पूछताछ चल रही है। 29 अगस्त को मंदिर पर भगवान श्री रामदेव का जन्म उत्सव मनाने के सजाया गया। उसके बाद समिति के सभी सदस्य घर चले गए।
सुबह 4 बजे मंदिर की सफाई करने जब एक सेविका पहुंची तो उसे रेलिंग के आसपास सिक्के बिखरे दिखे। उसने तत्काल मंदिर समिति सदस्यों को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची मंदिर खोलकर जब सीसीटीवी के फुटेज एसडीओपी मनोज मिश्रा की मौजूदगी में देखे तो दो युवक वेंटिलेशन तोड़कर मंदिर में प्रवेश करते और दान पेटियां तोड़ते दिखाई दिए। मंदिर के सदस्य जयेश शाह ने बताया दान पेटी में करीब 80 के आसपास दान राशि थी। जिस युवक को पकड़ा है वह उसी मोहल्ले का है। एसडीओपी ने बताया चक स्वरूप नगर में भी असामाजिक तत्वों का गिरोह सक्रिय है। 5 महीने पहले ऐसे ही युवक पुरानी मंडी के नीलामी प्रांगण से ट्रॉली सेट के पाइप चोरी कर ऑटो से दिनदहाड़े ले जाते हुए कैद हुए थे। लेकिन चोर पकड़ा नहीं गया।
Share:
कांग्रेसियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन विदिशा। शहर और जिले के अधिकांश हिस्से में बारिश और बाढ़ के बाद जो हालात बने हैं, उसमें जल्द से जल्द सर्वे कराकर लोगों को मुआवजा वितरित किया जाए। सर्वे के दौरान भेदभाव किया जा रहा है, उसे भी रोका जाए। यह बात ज्ञापन के जरिए विदिशा कांगे्रस के […]
आष्टा। मानस नस स मेलन के तीसरे दिन सुन्दरकाण्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! आयोजन में भोपाल,सीहोर, शाजापुर, शुजालपुर, इच्छावर, कोठरी, बदलपुर, बफापुर की सुन्दरकाण्ड मण्डलीयों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया! सुंदरकांड प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र भजनो पर महिला मंडल की शानदार प्रस्तुति रही!मानस स मलेन समिति के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने जानकारी देते […]
वार्ड 1 व ग्राम बंजारी में लाडली बहना योजना के प्रमाण पत्र वितरण समारोह हुआ नागदा। प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार में नारियों को सबसे ज्यादा मान-सम्मान मिला हैं। क्योंकि बीजेपी सरकार नारी की व्यथा को जमीनी स्तर पर समझने के बाद योजनाओं के माध्यम से नारी को लाभ पहुँचाने का काम करती है। […]
सिवनी। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र (Barghat police station area) अंतर्गत ग्राम इंदौरी आष्टा (Village Indori Ashta) स्थित प्राथमिक स्कूल के बच्चों को गुरुवार को दोपहर में भोजन अवकाश के दौरान रतनजोत के बीज (eat ratanjot seeds) खा लिए, जिससे वे बीमार हो गए। स्कूल के 13 बच्चों को बरघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में […]