इंदौर न्यूज़ (Indore News)

शहर महिला कांग्रेस में भी बदलाव की सुगबुगाहट

नई प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अब अपने चहेतों की नियुक्ति में जुटेंगी
शीघ्र हो सकती है नई महिला अध्यक्ष की घोषणा, चार नेत्रियों के नाम दौड़ में शामिल
इन्दौर।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (State Congress President) और पूर्व मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पूर्व ही प्रदेश महिला कांग्रेस (Mahila Congress) अध्यक्ष पद पर अर्चना जायसवाल (Archana Jaiswal) को नियुक्त किया है। प्रदेश को नया महिला अध्यक्ष मिलते ही अब महिला शहर कांग्रेस में भी बदलाव की सुगबुगाहट सुनाई दे रही है। नवनियुक्त अध्यक्ष (Newly appointed President) जल्द ही शहर में संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक नए चेहरे या फिर पूर्व महिला अध्यक्ष को शहर की बागडोर सौंप सकती हैं। अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान में शहर की 4 कांग्रेस नेत्रियों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) द्वारा प्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनावों और 2023-24 के चुनावों में संगठन में कसावट लाने और प्रदेशभर में महिला ब्रिगेड को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश में महिलाओं के नेतृत्व की बागडोर अर्चना जायसवाल (Archana Jaiswal)  को सौंपते हुए उन्हें संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिला कांग्रेस में काम करने वाली नेत्रियों को पद पर आसिन करने और निष्क्रिय लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए फ्रीहैंड भी दिया गया है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल संगठन में मजबूती लाने के लिए बदलाव के अभियान की शुरुआत शहर से ही करने जा रही हैं। वह शहर महिला अध्यक्ष पद की कमान शीघ्र ही नए चेहरे या पूर्व महिला अध्यक्ष को सौंप सकती हैं। सूत्रों की मानें तो शोभा ओझा समर्थक शशि यादव का पदमुक्त होना लगभग तय माना जा रहा है। शहर अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा लगाकर पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने वाली 4 महिला नेत्रियों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं, जिनमें एक अर्चना जायसवाल (Archana Jaiswal) की कट्टर समर्थक बताई जा रही हैं। अध्यक्ष पद की दौड़ में जिन कांग्रेस नेत्रियों के नाम चल रहे हैं उनमें सबसे ऊपर वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष पद पर आसिन रिता डागरे हैं। इसके साथ ही साधना भंडारी, शशि हाड़ा और पूर्व महिला अध्यक्ष शर्मिला धौलपुरे मुख्य रूप से शामिल हैं। शर्मिला धौलपुरे को दौड़ में सबसे ऊपर देखा जा रहा है, क्योंकि पूर्व में जब अर्चना जायसवाल ने प्रदेश की कमान संभाली थी तो उन्होंने ही शर्मिला धौलपुरे को शहर में महिलाओं का नेतृत्व सौंपा था। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश महिला अध्यक्ष शीघ्र ही बदलाव की बयार शहर से शुरू कर सकती हैं, मगर अब देखना यह है कि इन चारों महिला नेत्रियों में से किसके सिर पर ताज सजता है।

Share:

Next Post

अब पेट्रोल पम्प पर बैटरीचलित गाडिय़ों की होगी चार्जिंग

Mon Aug 2 , 2021
सेंट्रल जेल परिसर के पेट्रोल पम्प पर शुरू हुई व्यवस्था इन्दौर। बैटरीचलित गाडिय़ों (Battery Operated Vehicles) की चार्जिंग (Charging) अब इंदौर(Indore)  में भी हो सकेगी। इसके लिए सेंट्रल जेल (Centgral jail) परिसर में बने पेट्रोल पम्प (Petrol Pump) पर व्यवस्था शुरू हो गई है। यह इंदौर (Indore) जिले में एकमात्र ऐसा पम्प है, जहां ये […]