भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कांग्रेस महाधिवेशन के बाद पीसीसी में होगी जमावट

  • दिग्विजय, कमलनाथ हो सकते हें सीडब्ल्यूसी में शामिल
  • 50 फीसदी टिकट 50 साल कम आयु वालों को देने के प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

भोपाल/रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हो रहे कांग्रेस महाअधिवेशन का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी की 2024 की दशा दिशा की रूपरेखा रखेंगे। पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज सत्र को संबोधित करेंगी। आज पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार सोनिया गांधी देश भर के कांग्रेस नेताओं के साथ संवाद करेंगी। इस अधिवेशन के बाद मप्र कांग्रेस में नए सिरे से जमावट हो सकती है। पीसीसी चीफ कमलनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह केंद्रीय वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में शामिल हो सकते हैं। महाधिवेशन के पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष को सीडब्ल्यूसी सदस्य नियुक्त करने के अधिकार दे दिए है। ऐसे में संभावना है कि मप्र में एससी, एसटी एवं ओबीसी नेताओं को इसमें शामिल किया जा सकता है। जिसमें सज्जन सिंह वर्मा एवं अरुण यादव भी हो सकते हैं। हालांकि अरुण यादव को ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद उनके स्थान पर राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया जा सकता है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मप्र से किसी आदिवासी नेता को सीडब्ल्यूसी में शामिल कर सकते हैं। जिसमें बाला बच्चन का नाम भी है। ग्वालियर-चंबल से किसी नेता को महत्वूपर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसमें रामनिवास रावत के नाम पर विचार किया जा सकता है। महाधिवेशन के बाद पार्टी विधानसभा चुनाव के चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त करेगी। ये जिम्मेदारी ऐसे नेता को मिलती है जो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा।


तीन प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा
महाधिवेशन के पहले दिन चुनाव में एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव पास हुआ है। दूसरे दिन राजनीतिक, विदेश मामले और आर्थिक मामलों से जुड़े तीन प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। महाधिवेशन के तीसरे दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सत्र को संबोधित करेेंगे। इस दिन तीन अन्य प्रस्ताव कृषि, युवा शिक्षा और रोजगार तथा सामाजिक न्याय पर चर्चा होगी। समापन भाषण राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का होगा। रविवार को रायपुर के जोरा मैदान मेें सभा होगी, जिसमेें राहुल, सोनिया, खरगे सहित अन्य नेता शामिल होंगे। सभा मेें करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Share:

Next Post

नक्सली हमले में मृत्यु पर मिलेंगे पांच लाख

Sat Feb 25 , 2023
गृह विभाग नक्सली हिंसा में पीडि़तों के लिए बना रहा नीति भोपाल। मप्र में नक्सली हमले में प्रभावित होने वालों को सहायता के लिए प्रदेश सरकार नीति बना रही है। गृह विभाग द्वारा तैयार की जा रही नीति के अनुसार हमले में मारे जाने पर मृतक के स्वजन को राज्य सरकार की तरफ से 5 […]