जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

ये 3 सब्जी पेट की गंदगी को कर देती है खत्म, डॉक्टर भी मानते हैं इनकी ताकत

शरीर (Body) के बाहर की गंदगी को तो हम और आप आसानी से साफ कर लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर को भीतर से कैसे साफ करना चाहिए? शरीर के भीतर हवा या खाने-पीने के जरिए बहुत से विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। वैसे तो आपकी किडनियां (kidneys) बहुत से गंदे पदार्थों को छानकर बाहर निकाल देती हैं लेकिन बावजूद उसके बहुत से अपशिष्ट पदार्थ आंतों में जमा रहते हैं।


आंतों में जमा गंदगी को साफ करना बहुत जरूरी है। पेट साफ नहीं अधिकतर बीमारियों की बड़ी वजह है। आंतों की गंदगी कब्ज, बदहजमी, पेट दर्द, भूख में कमी, बवासीर, एसिडिटी, वजन में कमी जैसे कई गंभीर विकारों की वजह बन सकती है। आयुर्वेद बताते हैं कि पेट या आंतों की गंदगी को साफ करने के लिए आप किन तीन सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।आंतों में जमा गंदगी को साफ करना बहुत जरूरी है। पेट साफ नहीं अधिकतर बीमारियों की बड़ी वजह है।

सफेद कद्दू को पेठा कहा जाता है। यह कद्दू परिवार की सब्जी ठंड में खूब मिलती है। इसका पेठा बनता है और इसके सेवन से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। आयुर्वेद में इसे इसके बेहतरीन गुणों की वजह से औषधि के रूप में जाना जाता है।

सफेद कद्दू के सेवन का सबसे बढ़िया तरीका यह है कि आप सुबह-सुबह खाली पेट इसका रस पिएं। यह आंत और मूत्राशय को साफ करता है, ऊर्जा बढ़ाता है, बुद्धि में सुधार करता है, वात-पित्त दोष को संतुलित करता है।

आयुर्वेद में सहजन को शिग्रु कहते हैं, यह कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी और अन्य बेहतरीन स्वास्थ्य लाभों के लिए सबसे अच्छी सब्जी है। इसके सेवन से सेहत को कई कमाल के फायदे होते हैं।

डॉक्टर ने बताया कि शरीर की गंदगी को छानकर अलग करने के लिए आप सहजन का सूप, जूस या करी बना सकते हैं और इसके स्वास्थ्य लाभों का आनंद ले सकते हैं।

कफ और वात दोष के लिए अदरक सबसे बढ़िया कच्चा मसाला है। इसका सेवन कब्ज से राहत दिलाता है, पुरानी सांस की बीमारी, अस्थमा, मोटापे, आंत की सफाई आदि में उपयोगी है।

पेट और आंतों की गंदगी को साफ करने के लिए आपको प्रत्येक भोजन से पहले अदरक का एक छोटा टुकड़ा चबाना चाहिए। डॉक्टर ने बताया कि हल ही में कई फेस्टिवल खत्म हुए हैं और कई लोगों को शरीर को डिटॉक्स करने की आवश्यकता होगी। इस टिप्स का पालन करने से सिर्फ 10 दिनों में बदलाव नजर आ सकता है।

Share:

Next Post

आज रिलीज नहीं होगी 'ध्रुव नटचतिरम', निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन ने देर रात दी जानकारी

Fri Nov 24 , 2023
मुंबई। साउथ अभिनेता विक्रम (Vikram) की आगामी तमिल फिल्म ‘ध्रुव नटचतिरम’ (Dhruva Natchathiram) आज स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार थी। मगर अब यह फिल्म आज रिलीज नहीं होगी। शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे फिल्म के निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) कर इसकी जानकारी दी है। मेनन ने […]