जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

एक साथ मिले ये 6 ग्रह, इस 1 राशि पर पड़ेगा असर? 3 दिन तक संभलकर रहना होगा

मकर राशि में 59 साल बाद एक साथ छह ग्रहों का महासंयोग बना है। इस राशि में बुध, गुरु, शुक्र, शनि, सूर्य और चंद्रमा विराजमान हो गए हैं। ग्रहों का ऐसा संगम साल 1962 में देखने को मिला था, जब मकर राशि में एक साथ छह ग्रह आए थे। ज्योतिर्विद करिश्मा कौशिक के मुताबिक, ग्रहों की इस युति से षटग्रही योग बन रहा है। आइए जानते हैं मकर राशि में छह ग्रहों के आने से इस राशि के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।


वाद-विवाद : ज्योतिष के अनुसार, एक राशि में जब पांच से ज्यादा ग्रह विराजमान होते हैं तो इसे गोल योग भी कहा जाता है। पिछले 35 दिनों से अस्त चल रहे इस राशि के स्वामी शनि का 9 फरवरी को उदय हो गया है। फलस्वरूप लंबे समय से चल रहे वाद-विवाद या कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी दिक्कतें खत्म हो सकती हैं।

धन-संपत्ति : पैतृक संपत्ति या किसी अन्य प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई परेशानी आ रही थी तो उसमें भी आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। अनायास धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि वैवाहिक जीवन में आपके उथल-पुथल हो सकती है। व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है और पार्टनर के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं।

रिलेशनशिप : इस राशि के अविवाहित लोगों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। शादी-विवाह के मामले में बात बिगड़ सकती है। रिश्ते तलाशने में कठिनाई आ सकती है। स्थिति सामान्य होने में करीब दो महीने लग सकते हैं।


व्यापार : व्यापार-कारोबार से जुड़े जातकों के लिए ये समय बेहद अच्छा रहेगा। मकर राशि के लोग इस दौरान खूब तरक्की करेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी। लोगों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

सेहत : स्वास्थ्य के मामले में स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। मूड स्विंग, मानसिक तनाव या अनिद्रा जैसी दिक्कतें आपको घेर सकती हैं। दुर्घटनाओं सावधान रहें। चोट-चपेट का ख्याल रखें। बाहरी व्यक्ति से वाहन मांगकर न चलाएं। इस दौरान शनि देव या चंद्रमा की उपासना से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।

तीन दिन रहें सावधान : कुल मिलाकर देखें तो छह ग्रहों के इस योग से मकर राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम ही मिलेंगे। आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। 9 से 12 फरवरी तक सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी जाती है। इस राशि से चंद्रमा के जाने के बाद स्थिति अनुकूल होने लगेगी।

Share:

Next Post

10 करोड़ का बैंक लोन पुष्प विहार की जमीन पर कबाड़ा

Wed Feb 10 , 2021
अग्निबाण खुलासा… कलेक्टर से मिले विधायक के साथ मजदूर पंचायत के भूखंड पीडि़त… जांच कमेटी भी बनाई इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना 171 में शामिल ग्राम खजराना की मजदूर पंचायत की 82 एकड़ जमीन भूमाफिया के शिकंजे में रही, जिसके चलते पीडि़तों को भूखंड नहीं मिल पाए। भाजपा विधायक महेन्द्र हार्डिया के साथ पीडि़तों […]