टेक्‍नोलॉजी

आपके मोबाइल में भी Install हैं ये 8 Apps तो तुरंत हटा दें, फेसबुक यूजर्स का चुरा रहें पासवर्ड

एंड्रॉयड एप (android app) के साथ हमेशा सिक्योरिटी का खतरा बना रहता है। जब से थर्ड पार्टी लॉगिन की सुविधा मिली है तब से इसमें और इजाफा हुआ है। आमतौर पर हम बिना सोचे समझे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किसी एप में लॉगिन कर देते हैं, लेकिन यही एप डाटा चोरी भी करते हैं। कई बार कोई सिक्योरिटी एजेंसी इसका खुलासा कर देती है तो कई बार पता ही नहीं चलता। अब 8 ऐसे एप्स के बारे में पता चला है जो फेसबुक(Facebook ) एप यूजर्स का पासवर्ड और अकाउंट डीटेल चोरी कर रहे थे। Doctor Web नाम के एक मैलवेयर एनालिस्ट ने 10 ऐसे एप्स के बारे में बताया है जो कि फेसबुक का डाटा चोरी कर रहे थे, इनमें से 8 एप्स अभी भी गूगल प्ले-स्टोर(google play store) पर मौजूद हैं, हालांकि धीरे-धीरे इन्हें हटाया जा रहा है। ये सभी एप्स आपके लिए खतरनाक हैं। इन्हें तुरंत फोन से डिलीट करना चाहिए। आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में…

Lockit Master
इस एप को 5,000,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इस एप को Enali mchicolo ने तैयार किया है।
 



PIP Photo
PIP Photo एक फोटो एडिटर एप है जिसे Lillians ने डेवलप किया है। इस एप को 5,000,000 से अधिक बार एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड किया गया है।

Processing Photo
यह भी एक फोटो एडिटिंग एप है और इसे भी 5,000,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप को hikumburahamilton ने डेवलप किया है।

Rubbish Cleaner
इस एप को यूटिलिटी कैटेगरी में लिस्ट किया गया है। यह एक मेमोरी क्लिनर एप है जिसे 1,000,000 बार एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड किया गया है। इस एप को SNT.rbcl ने डेवलप किया है।

Horoscope Daily
यह राशिफल बताने वाला एप है जिसे 1,000,000 से भी अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इस एप को HscopeDaily momo ने डेवलप किया है।

Inwell Fitness
यह एक फिटनेस एप है। गूगल प्ले-स्टोर पर लाखों की संख्या में फिटनेस एप मौजूद हैं। इस एप को भी 5,000,000 बार डाउनलोड किया गया है लेकिन इसे भी फेसबुक का पासवर्ड चोरी करते हुए पकड़ा गया है।

App Lock Keep
इस एप लॉकर एप को 5,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप को Sheralaw Rence ने डेवलप किया है।

Horoscope Pi
यह भी एक राशिफल वाला एप है लेकिन इसे महज 1,000 लोगों ने ही डाउनलोड किया है, हालांकि यह एप भी खतरनाक है। इस एप को Talleyr Shauna ने तैयार किया है।

Share:

Next Post

नींद में भी PUBG के बारे में बड़बड़ाते हैं MS धोनी, पत्‍नी साक्षी ने किया खुलासा

Mon Jul 5 , 2021
  नई दिल्‍ली. आईपीएल 2021 के दूसरे चरण को शुरू होने में अभी समय है और ऐसे में पूर्व भारतीय कप्‍तान एमएस धोनी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. धोनी कब क्‍या कर रहे हैं और कहां पर है. इसकी हर अपडेट उनकी पत्‍नी साक्षी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए देती हैं. […]