जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन तीन ग्रहों ने कर लिया है वृष राशि में प्रवेश, ये राशि वाले लोग हो जाएं सावधान

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशि परिवर्तन का बहुत अधिक महत्व होता है। राशि परिवर्तन का सभी के जीवन में प्रभाव पड़ता है। इस महीने बुध, शुक्र और सूर्य ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इन तीन ग्रहों ने वृष राशि (Taurus) में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद इस माह में शनि की उल्टी चाल भी शुरू हो जाएगी। 23 मई से शनिदेव (Shanidev) उल्टी चाल चलने वाले हैं। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों (Zodiac signs) पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को रहना होगा सावधान…

कन्या राशि
कन्या राशि(Virgo) के जातकों के लिए ये समय शुभ नहीं कहा जा सकता है। वाद- विवाद से दूर रहें। धन- हानि होसकती है। आर्थिक स्थिति (economic condition) को सामान्य बनाए रखने के लिए सोच- समझकर ही धन खर्च करें।

मेष राशि
मेष राशि (Aries) के जातकों को इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है। धन का अधिक खर्च करने से बचना होगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम से रहें, नहीं तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


मिथुन राशि
इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन- हानि होने की संभावना भी है। आर्थिक समस्याओं से बचना चाहते हैं तो धन सोच- समझकर ही खर्च करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस समय अपना और अपने परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

मकर राशि
इस समय परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। हिम्मत और धैर्य से काम लें। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें। किसी भी तरह के वाद – विवाद से दूर रहें।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

नकली रेमडेसिविर से भी 90 प्रतिशत ठीक हो गए

Sat May 15 , 2021
  डॉक्टरों ने जबरन ठूंसे रेमडेसिविर गैर-इरादतन हत्या के प्रकरण में प्रमाण जुटाने पहुंची पुलिस को नहीं मिल रहे मरने वाले इंदौर।  अग्निबाण ने पहले ही सचेत किया था कि इंदौर में मेडिकल माफिया सक्रिय है जिनमें शामिल शहर के अस्पतालों में डाक्टरों द्वारा मरीजों को जबरन रेमेडेसिविर इंजेक्शन (Remedisvir Injection) ठूं्से जा रहे हैं। […]