टेक्‍नोलॉजी

Redmi 9 सीरीज़ के ये दो स्‍मार्टफोन भारत में जल्‍द देंगे दस्‍तक, मिलेगी 5000mAh बैटरी

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्‍द ही अपनी Redmi 9 सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर सकती हैं। यह दो फोन होंगे Redmi 9 Activ और Redmi 9A Sport। लेटेस्ट रिपोर्ट में इ दो नए स्मार्टफोन के नाम के अलावा, इनके प्रमुख फीचर्स की भी जानकारी दी गई है, जिसमें इनके रैम, स्टोरेज, कैमरा फीचर्स और कलर वेरिएंट आदि शामिल है। दोनों ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा, Redmi 9 Activ और Redmi 9A Spor फोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ दस्तक दे सकते है। हालांकि, दोनों फोन के कलर अलग होंगे।

Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट में टिप्सटर ईशान अग्रवाल का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Redmi 9 सीरीज़ के तहत दो नए फोन लॉन्च होने वाले हैं, यह फोन Redmi 9 Activ और Redmi 9A Sport होंगे। इसके अलावा, दोनों फोन से जुड़ी कई जानकारियों को सार्वजनिक किया गया है।

Redmi 9 Activ स्मार्टफोन 
रिपोर्ट के अनुसार, Redmi 9 Activ मैटेलिक पर्पल कलर में दस्तक देगा। इसके अलावा, फोन में दो कॉन्फिग्रेशन प्राप्त होंगे, एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। इस फोन में 6.53 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही यह मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और इसमें रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर प्राप्त होगा।



Redmi 9A Sport स्मार्टफोन 
Redmi 9A Sport को लेकर जानकारी दी गई है कि यह फोन मैटेलिक ब्लू कलर में आएगा। साथ ही फोन 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस फोन की बैटरी भी 5,000 एमएएच की होगी।

रेडमी 9 सीरीज़ के यह दो नए फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल इनकी लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।

Share:

Next Post

शुक्रवार का राशिफल

Fri Sep 24 , 2021
युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943 सूर्योदय 06.07, सूर्यास्त 06.25, ऋतु – वर्षा आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्थी, शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष राशि :- आज […]