
हिम्मत नगर पालदा इलाके में पुलिस की घेराबंदी, 33 मोबाइल भी मिले
इन्दौर। लूट की वारदात (Robbery incident) करने से पहले बदमाशों (Miscreants) को पुलिस (Police) ने पकड़ लिया। अगर ये बदमाश समय रहते नहीं पकड़े जाते तो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे। इनके पास से कार सहित हथियार, मिर्च पाउडर भी जब्त हुआ।
भंवरकुआं टीआई संतोष दूधी की टीम को सूचना मिली थी कि हिम्मत नगर पालदा में कुछ बदमाश घूम रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की और उन्हें पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के नाम कुलदीप पिता छत्रपाल, नाजिम कुरैशी, महफूज पिता फैजल, शोएब पिता अशफाक कुरैशी, मो. शकील पिता सलीम कुरैशी सभी निवासी मेरठ हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि किसी व्यापारी या एजेंट को लूटने की योजना बना रहे थे। आरोपियों से 33 मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर सहित हथियारों में टॉमी, पेंचकस, लकड़ी की मोगरी, मिर्च पाउडर और दिल्ली पासिंग कार जब्त की गई।
पंढरीनाथ की लूट में कुछ संदिग्धों की पहचान
उधर, स्क्रैप व्यापारी मुकुल अग्रवाल कलेक्शन का पैसा लेकर रानीपुरा से मच्छी बाजार जा रहा था, जहां दो बदमाशों ने उसे पुलिस बनकर रोका और फिर उसका तीस लाख से भरा बैग लूटकर ले गए थे। मामले में कुछ संदिग्धों की पहचान हो गई है। पुलिस आरोपियों को जल्द पकडऩे की बात कह रही है। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे। बताते हैं कि पुलिस ने पूरे रूट के फुटेज खंगाले और कुछ लोगों की कॉल डिटेल निकाली है। इसके बाद चार लोगों को चिह्नित किया है।
अन्य इलाकों में भी हथियारों सहित धराए
उधर, शहर के अन्य इलाकों में भी अपराध की नीयत से घूम रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा। कनाडिय़ा पुलिस ने बताया कि टीसीएस-5 चोर बावड़ी रोड से गुजर रहे कुलदीप चौहान निवासी भूरी टेकरी को रोककर तलाशी ली तो उसके पास चाकू मिला। गंगवाल बस स्टैंड से छत्रीपुरा पुलिस ने हर्ष नामक युवक को पकड़ा। विदुर नगर से द्वारकापुरी पुलिस ने रोहित साल्वी को तलवार के साथ पकड़ा। सभी आरोपियों पर पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved