इंदौर न्यूज़ (Indore News)

लाखों की चोरी में छत के रास्ते आए थे चोर

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में हुई लाखों की चोरी में पुलिस को सुराग मिला है। बताते हैं कि चोर छत के रास्ते आए थे। पुलिस को कुछ फुटेज भी मिले हैं, जिसके बाद एक टीम लगातार जांच में जुटी है। कल महालक्ष्मी नगर में रहने वाले पवन जैन के घर चोरी हुई थी। चोर पांच लाख रुपए और 10 लाख से अधिक के जेवरात ले गए थे। इस वारदात को चोरों ने दो घंटे के अंदर अंजाम दिया था। एडीसीपी अमरेंद्रसिंह का कहना है कि पुलिस की एक टीम बनाई गई है, जो लगातार काम कर रही है। पुलिस को कुछ स्थानों से चोरों के फुटेज मिले हैं।

ये चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। उनकी संख्या तीन थी। चेहरे खुले होने से पुलिस को उम्मीद है कि जल्द वह आरोपियों तक पहुंच जाएगी। वहीं पुलिस को आशंका है कि चोर स्थानीय हो सकते हैं, क्योकि छत के रास्ते वही पहुंच सकता है, जिसको क्षेत्र की जानकारी हो। संभवत: ये गिरोह कॉलोनियों में रैकी कर वारदात करता है। घटना के दिन बंद मकान देखकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। फुटेज में आरोपी पैदल ही दिखाई दिए हैं। पुलिस कुछ और आगे फुटेज खंगाल रही है, ताकि यदि वे गाड़ी से भागे हैं तो उसकी जानकारी मिल सके।

Share:

Next Post

फिर एक मासूम हुआ अंधविश्वास का शिकार, गर्म सलाखों से पांच महीने के बच्चे को 21 बार दागा

Tue Dec 12 , 2023
शहडोल। दगना जैसे कुप्रथा का शिकार मासूम, अब जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। एक ऐसा ही मामला फिर शहडोल से सामने आया है। यहां एक पांच महीने के बच्चे को 21 बार गर्म सलाखों से दागा गया। जब उसकी तबियत ठीक नहीं हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना मुख्यालय से लगे […]