जीवनशैली

इतने गुण है इस Dry Fruit में, खून बढऩे के साथ कई बीमारियों से मिलता है छुटकारा


ड्राई फ्रुट खाना हमेशा से ही सेहत के लिए अच्छा रहता। ऐसा ही एक ड्राई फ्रुट (Dry Fruit) किशमिश, जिसमें इतने गुण होते है, जिसकी जानकारी शायद ही आपको होगी। किशमिश एक ड्राई फ्रुट है, जो अंगूरों को सूखा कर तैयार होता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल आदि गुण होते हैं। आयरन का उचित स्त्रोत होने से इसका सेवन खून बढ़ाने के लिए किया जाता है। मगर रोजाना इसका सेवन करने से खून बढऩे के साथ कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढऩे की परेशानी से बचा जा सकता है। इस तरह दिल स्वस्थ रहने से इससे जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। ऐसे मे दिल को सेहतमंद रखने की अपनी डाइट में किशमिश को शामिल करना अच्छा उपाय है।

रातभर भिगोए, सुबह खाए
इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। ऐसे में पेट दर्द, कब्ज, एसिडिटी, अपच आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत होती है। उन्हें रातभर भिगोए किशमिश का सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। इससे पेट की अच्छे से सफाई होने के साथ पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम करती है।

हड्डियां होती है मजबूत
किशमिश में कैल्शियम, आयरन, विटामिन आदि तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। साथ ही जोड़ों व शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द होने की परेशानी से राहत मिलती है।

मोटापे को कर सकते है कंट्रोल
जो लोग अपने मोटापे से परेशान है। उन्हें चीनी की जगह किशमिश का सेवन करना चाहिए। यह एक नेचुरल शुगर होने के चलते स्वाद को बरकरार रखने के साथ वजन को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है।

कमजोरी होती है दूर, मिलती है ताकत
किशमिश आयरन का उचित स्त्रोत माना जाता है। ऐसे में इसका सेवन से शरीर में खून की कमी पूरा होने में मदद मिलती है। साथ ही थकान व कमजोर दूर हो शरीर को ताकत मिलती है।

आंखों की रोशनी भी बढ़ती है
किशमिश में विटामिन, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट गुण अधिक मात्रा में होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढऩे के साथ इससे जुड़ी बीमारियों के लगने का खता कम होता है।

Share:

Next Post

चुनाव परिणामों से पहले शुरू हो गई जोड़तोड़ और सौदेबाजी

Sat Nov 7 , 2020
निर्दलियों के साथ सपा-बसपा विधायकों की मनेगी दीपावली कांग्रेस और भाजपा ने बनाई रणनीति इंदौर। अग्निबाण का विश्लेषण सही निकला और कांग्रेस-भाजपा ने निर्दलियों के साथ बसपा-सपा पर डोरे कालना शुरू कर दिए हैं। 10 नवम्बर को तो जनता तय करेगी कि उसका फैसला क्या रहा, मगर परिणामों से पहले ही सरकार बनाने की जोड़तोड़ […]