टेक्‍नोलॉजी

मार्केट में जल्‍द दस्‍तक देगा Oppo का ये शानदार फोन, जानें किन खूबियों से होगा लैस

नई दिल्ली। कुछ ही समय में स्मार्टफोन चार्जिंग तकनीक में काफी बदलाव हुए हैं। इस साल की शुरुआत में Xiaomi ने 11i Hypercharge इंट्रोड्यूस किया था। कंपनी ने दावा किया था कि इस तकनीक में स्मार्टफोन मात्र 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा। अब बात करते हैं iQoo ने आने वाले स्मार्टफोन के बारे में। iQoo 10 Pro 200W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगा। इसमें स्मार्टफोन मात्र 12 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।

अगर आपको यहां तक भी कोई हैरानी नहीं हो रही है तो आपको बता दें चीनी फोन निर्माता कंपनी (OEM) नई तकनीक पर काम कर रही है। Digital Chat Station (GizmoChina) की मानें तो चीनी कंपनियां 24Volts-10Amp चार्जर पर काम कर रही है। इस तकनीक के आने के बाद 240W का फास्ट चार्जिंग स्पीड आ जाएगा। टिप्सटर ने अभी तक कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया है कि आखिर कौन-सी कंपनी इस तकनीक पर काम कर रही हैं।



रिपोर्ट्स में एक हिंट जरूर दी गई है कि Oppo ये नई तकनीक ला सकता है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि Oppo ने फरवरी में हुए एक इवेंट में 240W SuperVooC fast charging तकनीक का जिक्र किया था। जानकारी के अनुसार, नई तकनीक आने के बाद 4500 mAh बैटरी सिर्फ 9 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। हालांकि कंपनी ने साफ नहीं किया था कि आखिर कब उसका फास्ट चार्जिंग सपोर्ट लॉन्च होगा। अब रिपोर्ट्स सामने आने के बाद जरूर ये कहा जा सकता है कि बहुत जल्द ये लॉन्च होगा।

अगर ये सच है तो Oppo का नेक्स्ट जेनरेशन प्रीमियम स्मार्टफोन X-Series Smartphone से होगा। इसी स्मार्टफोन में कंपनी 240W फास्ट चार्जिंग तकनीक देगी। पहली बार किसी स्मार्टफोन में इतना ज्यादा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो ये भी कहना गलत नहीं होगा कि Xiaomi और Realme जैसी दिग्गज चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की रेस में काफी पीछे रह गई हैं। हम पहले ही आपको बता चुके हैं कि कुछ ही समय में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में बहुत ज्यादा बदलाव हुए हैं।

Share:

Next Post

BMW से लेकर TVS तक मार्केट में जल्‍द लॉन्‍च होगी ये नई बाइक, फीचर्स देख आप भी हो जाएंगे खुश

Sun Jun 26 , 2022
नई दिल्‍ली। साल 2022 का छठा महीना चल रहा है और बीते 6 महीनों के दौरान भारतीय बाजार में अलग-अलग सेगमेंट के टू-व्हीलर्स की एंट्री हो चुकी है। अब अगले महीने भारत में बीएमडब्ल्यू के साथ ही टीवीएस मोटर कंपनी की नई मोटरसाइकल लॉन्च होने जा रही है। इसके साथ ही हीरो मोटोकॉर्प भी अब […]