विदेश

ये है दुनिया की सबसे महंगी मछली, इसकी कीमत उड़ा देगी आपके होश, यह है नाम

दुनिया में ऐसे कई जानवर हैं जो विलुप्त (Extinct) होने की कगार पर हैं। इस कारण से इन जानवरों का शिकार करना अपराध माना जाता है। ये जानवर इतने महंगे होते हैं कि इनकी कीमत का अंदाजा लगाना भी काफी कठिन है। आज हम आपको ऐसी ही एक मछली (fish) के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया की सबसे महंगी मछली (World’s most expensive fish) है और इसे हाल ही में इंग्लैंड (England) में देखा गया है। इस कारण से मछली इन दिनों चर्चा में है।

इंग्लैंड के कॉर्नवॉल (Cornwall) में दुनिया की सबसे मंहगी मछली एटलांटिक ब्लूफिन टूना (Atlantic Bluefin Tuna) को देखकर हर कोई दंग है। इसे दुनिया की सबसे कीमती मछली होने का खिताब हासिल है। ये मछली विलुप्त होने की कगार (endangered species) पर है। इस कारण से ब्रिटेन में इसके शिकार करने पर पाबंदी है और पकड़े जाने पर जेल भी हो सकती है साथ में जुर्माना भी देना पड़ सकता है। अगर इसको किसी ने पकड़ लिया तो तुरंत समुद्र में छोड़ना पड़ता है। बीते 23 अक्टूबर को 37 साल के पीटर नेसन ने कई ब्लूफिन टूना मछलियों को पानी से बाहर छलांग लगाते हुए जब देखा तो उन्हें उनकी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। ये पहली बार नहीं है जब कॉर्नवॉल में ब्लू फिन टूना मछली को देखा गया है। इसी साल अगस्त के महीने में भी इस मछली को देखा गया था। इंग्लैंड के कॉर्नवॉल में माना जाता था कि मछली एक सदी से नजर नहीं आयी थी। मगर फिर पिछली सदी से दावा किया जाने लगा कि मछली को यहां देखा गया है। अब ये गर्मी के दिनों में अक्सर दिख जाती हैं।



जानिए कितनी होती है मछली की कीमत
चलिए अब आपको बताते हैं इस मछली से जुड़ी कुछ रोचक बातें। जैसा कि हमने पहले बताया कि मछली विलुप्त होने की कगार पर है। ये मछली टूना प्रजाति की मछलियों में सबसे बड़े आकार की होती है। इनकी गति बेहद तेज होती है। इनका आकर पंडुब्बी से निकले टॉर्पीडो हथियार जैसा होता है। इस आकार की बदौलत ये समुद्र में लंबी दूरी बेहद तेज स्पीड में पूरी कर सकती है। जानकारों के अनुसार मछली 3 मीटर तक लंबी हो सकती है और इसका वजन 250 किलो तक हो सकता है। टूना मछली इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होती हैं। इनका आहार दूसरी छोटी मछलियां होती हैं। ये मछलियां गर्म खून वाली होती हैं और शरीर में पैदा होने वाली गर्मी एक तैरने वाली मांसपेशियों में अर्जित होती है जिससे इनकी तैरने की स्पीड काफी बढ़ जाती है। आपको बता दें कि साल 2020 में टोक्यो (Tokyo) में एक ब्लूफिन टूना मछली की नीलामी हुई थी जिसे 12.8 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। मछली 276 किलो की थी।

Share:

Next Post

Shahrukh Khan को भारत छोड़ने की सलाह देने वाले Pak एंकर पर भड़के यूजर्स, जमकर किया ट्रोल

Mon Oct 25 , 2021
इस्लामाबाद: मशहूर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का 23 साल का बेटा आर्यन खान (Aryan Khan) इस वक्त ड्रग्स केस (Drugs Case) में मुंबई (Mumbai) की आर्थर रोड जेल में बंद है। बीते 4 अक्टूबर को एनसीबी (NCB) ने आर्यन खान को हिरासत में लिया था। एनसीबी अभी इस केस की जांच कर रही […]