उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

आज सुबह सायकल से निकले पंचक्रोशी यात्रा पर

  • 13 घंटे में तय होगा 118 किलोमीटर का सफर-आज शाम 6 बजे यात्रा गोपाल मंदिर वापस लौटेगी

उज्जैन। 25 अप्रैल से पंचक्रोशी यात्रा शुरू होनी है लेकिन इसके पहले स्मार्ट सिटी कंपनी ने आज सुबह सायकल द्वारा पंचक्रोशी यात्रा का आयोजन किया। सुबह 5 बजे से ही इसके लिए गोपाल मंदिर के सामने यात्रा के लिए लोग जमा हो गए थे। यह यात्रा आज शाम 6 बजे पूर्ण होगी तथा यात्रा में शामिल लोग सायकल से गोपाल मंदिर पहुँचकर इसका समापन करेेंगे।


स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आज पारंपरिक पंचक्रोशी मार्ग पर सायकल से यात्रा का आयोजन किया गया है। इसके लिए आज सुबह साढ़े 4 बजे का समय तय किया गया था। सायकल लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल होने पहुँचे थे। यात्रा आरंभ करने से पहले गोपाल मंदिर पर एकत्रित लोग पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुँचे। यहाँ महादेव के दर्शन कर तथा बल लेकर वे पंचक्रोशी यात्रा के लिए रवाना हुए। सुबह 5 बजे यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर गोपाल मंदिर से रवाना किया गया। गोपाल मंदिर से प्रारंभ होकर संपूर्ण पंचक्रोशी मार्ग का भ्रमण कर पुन: गोपाल मंदिर पर समाप्त होगी, जिसमें 12 कि.मी. की यात्रा गोपाल मंदिर से पिंगलेश्वर महादेव मंदिर तक एवं 118 कि.मी. की यात्रा की संपूर्ण पंचक्रोशी मार्ग की होगी जो कि 13 घंटे में पूरी होगी। यात्रा में 240 लोग शामिल हुए हैं।

यात्रा के दौरान भोजन की व्यवस्था भी रहेगी
गोपाल मंदिर पर सुबह 4.30 बजे सभी यात्री एकत्रित हुए। नागचंद्रेश्वर से बल लेने के बाद यात्रा को हरी झण्डी दिखाई गई और सुबह 5 बजे रवाना हुए। यात्रा सुबह 6.30 बजे पिंगलेश्वर पड़ाव पर पहँँुची जहाँ यात्रियों को नाश्ता कराया गया। त्रिवेणी पर 7.30 बजे यात्री पहुँचे। दोपहर 2.30 बजे कायावर्णेश्वर पर यात्रियों को भोजन कराया जाएगा। यात्री वापस 4.30 बजे पिंगलेश्वर आएंगे और पिंगलेश्वर पर यात्रा का समापन व भोजन 5 बजे होगा। शाम 6 बजे यहां से यात्री गोपाल मंदिर पहुँचकर यात्रा का समापन करेंगे।

Share:

Next Post

ट्रेंचिंग ग्राउंड पर प्रतिदिन पहुँचता है 200 टन कचरा..गाडिय़ाँ अभी भी जर्जर

Thu Apr 14 , 2022
उज्जैन। पिछले साल कोरोना कफ्र्यू के चलते शहर के बाजारों से लेकर चप्पा-चप्पा बंद रहा और और इसका असर कचरे पर भी पड़ा था लेकिन अब ट्रेंचिंग ग्राउंड में 50 टन सूखा कचरा और 150 टन गीला कचरा प्रतिदिन पहुंच रहा है। निगम के कचरा ट्रांसफर स्टेशनों पर वार्डों से आ रही मोहल्ला गाडिय़ों में […]