उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

इस बार निगम बजट 12 सौ करोड़ का, कर से आय बढ़ाने की कवायद

  • संपत्ति कर, जल कर और बाजार कर बढ़ाने की तैयारी-कल संभाग आयुक्त के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा

उज्जैन। नगर निगम के अधिकारी इन दिनों नगर निगम का बजट बनाने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि 12 सौ करोड़ के करीब का बजट तैयार किया जा रहा है। इसमें जल कर और संपत्ति कर तथा एक अन्य और कर में वृद्धि करने के प्रस्ताव भी शामिल हैं। इससे नगर निगम की आय बढ़ेगी। वर्तमान में नगर निगम में चुनी हुई परिषद नहीं है, इसलिए संभागायुक्त प्रशासक है और इसके चलते नगर निगम के अधिकारी नगर निगम का प्रस्तावित बजट तैयार करने में लगे हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार करीब 12 सौ करोड़ रुपए का बजट बनाया जा रहा है। इस बजट को तैयार करने के लिए नगर निगम की विभिन्न शाखाओं की बैठक भी वित्त अधिकारियों ने ली है और सभी विभागों से अलग-अलग बजट मंगवाए और अब एक बजट तैयार किया जा रहा है।


यह कल तक तैयार हो जाएगा। बजट का अनुमोदन कराने तथा पास कराने के लिए संभागायुक्त जो कि वर्तमान में नगर निगम के प्रशासक है उनके समक्ष भेजा जाएगा, वहीं बजट पास होने के बाद क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बार के बजट में संपत्ति कर, जल कर और बाजार कर में 15 प्रतिशत तक की वृद्धि करने की योजना बनी है। इसके पीछे नगर निगम की आय बढ़ाना मुख्य उद्देश्य है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में नगर निगम में चुनी हुई परिषद नहीं है इसके चलते अधिकारी बजट बना रहे हैं और वह अपने हिसाब से इसे तैयार कर रहे हैं। चुनावी साल में यदि करों में बढ़ोतरी हुई तो सत्तारूढ़ दल के वोट बैंक का इस पर फर्क पड़ सकता है संभवत: 31 मार्च को यह बजट पास हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछली बार नगर निगम में 809 करोड़ का बजट मंजूर हुआ था।

Share:

Next Post

अधिक फीस वसूलने वाले निजी स्कूल बच्चों की जान से कर रहे खिलवाड़

Tue Mar 29 , 2022
कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं किया जा रहा स्कूल और कॉलेज के वाहनों का मेंटेनेंस-जवाबदार विभाग भी अनदेखी कर रहे उज्जैन। शहर के अधिकांश निजी स्कूल और कॉलेजों में बच्चों से तगड़ी फीस वाहन सुविधा के नाम पर वसूली जा रही है। बावजूद इसके संचालक वाहनों का मेंटेनेंस नहीं करा रहे। स्कूल से लेकर […]