उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

नगर निगम की बाजार वसूली में इस बार 17 लाख की वृद्धि

  • 1 करोड़ 20 लाख रुपए की आय हुई

उज्जैन। कोरोना काल के बाद नगर निगम में निगमायुक्त का पूरा ध्यान निगम की वसूली बढ़ाने में है। संपत्ति कर के साथ-साथ इस बार बाजार वसूली में भी नगर निगम पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 17 लाख रुपए अधिक वसूले गए हैं। नगर निगम द्वारा शहर के बाजार के ठेले, खोमचे और फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों से टैक्स के रूप में 10 रुपए से लेकर 40 रुपए तक की राशि वसूली जाती है। इस राशि की वसूली प्रतिदिन की जाती है।



पिछले वर्ष बाजार वसूली एक करोड़ 3 लाख रुपये थी। इस बार यह राशि बढ़कर 1 करोड़ 20 लाख रुपए हो गई है। सीधे 17 लाख रुपए बाजार वसूली में बड़े हैं। अगर नगर निगम के अधिकारी बाजार वसूली पर और ध्यान देते तो यह आंकड़ा 50 लाख के पार जा सकता था। उल्लेखनीय है कि प्रमुख बाजारों में ठेले पर तथा फुटपाथ पर दुकानें लगाने वालों की तादाद हर साल बढ़ती जा रही है। बावजूद इसके नगर निगम की बाजार वसूली उस मान से नहीं बढ़ पा रही। इस साल संपत्ति कर के साथ-साथ बाजार वसूली कुछ बढ़ी है। नगर निगम के बाजार वसूली विभाग में 23 कर्मचारी कार्यरत हैं जो पूरे शहर से रोज पैसा उगा कर नगर निगम में जमा कराते हैं।

Share:

Next Post

दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, चार लाख की चार चोरियों का खुलासा

Thu Mar 31 , 2022
फ्रिंगर प्रिंट के मिलान से गिरफ्त में आये आरोपी जबलपुर। संजीवनी नगर क्षेत्र के सूने घरों का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर नकबजनों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने घटना स्थल से मिले फिंगर प्रिंट की मदद से आरोपियों को दबोचा है। जिन्होने चार चोरियों की वारदातों […]