भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

इस बार भी होली से पहले ही मंडी में आ जाएगा नया गेहूँ

  • 25 मार्च से शुरु होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी
  • जिले में किसानों ने 4 लाख हेक्टेयर के दायरे में बोये हैं गेहूँ

उज्जैन। जिले में इस साल भी नए गेहूँ की पैदावार अच्छी होगी। होली से पहले मंडी में नया गेहूँ बिकने पहुँच जाएगा। जिले में किसानों ने 4 लाख हेक्टेयर के दायरे में इस बार गेहूँ बोया है। हालांकि समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी सरकार 25 मार्च से शुरु करेगी। समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी सरकार ने अभी से शुरु कर दी है। गेहूँ उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 5 मार्च तक चलेगी। कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष भी पिछले वर्ष के मुकाबले गेहूँ की पैदावार अधिक होने की उम्मीद है क्योंकि जिले में किसानों ने 4 लाख हेक्टेयर के दायरे में गेहूँ बोया है। जिले के अधिकांश इलाकों में गेहूँ की फसल लहलहा रही है और अभी तक इस पर मौसम का कोई विपरित प्रभाव नहीं पड़ा है। संभवत: दो हफ्ते बाद ज्यादातर किसान नया गेहूँ लेकर मंडी पहुँचने लगेंगे। जिले में गेहूँ की फसल इस बार भी होली के पहले पक जाएगी। सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए इस बार 7 लाख टन खरीदी का लक्ष्य रखा है।


किसानों से समर्थन मूल्य पर 2015 रुपए प्रति क्विंटल गेहूँ सरकार खरीदेगी। पंजीयन की प्रक्रिया अभी जिले की 171 सोसायटियों में चल रही है। यहाँ किसानों का नि:शुल्क पंजीयन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 5 मार्च तक चलेगी और 7 मार्च के बाद किसान गेहूँ बेचने के लिए उपार्जन केन्द्रों पर अपने स्लाट बुक करवा सकेंगे। हालांकि समर्थन मूल्य पर गेहूँ की सरकारी खरीदी 25 मार्च से शुरु होगी। इस बार समर्थन मूल्य की खरीदी में गड़बड़ी रोकने तथा दलालों द्वारा एक ही किसान के नाम पर उपज को बार-बार बेचने के धंधे पर रोक लगाने के लिए शासन ने नई व्यवस्था की है। अब मंडियों में पहली बार गेहूँ बेचने आए किसान का डाटा अपडेट रखा जाएगा। उपार्जन केन्द्र पर भी डाटा कलेक्ट किया जाएगा। इससे एक ही किसान दूसरी बार फसल नहीं बेच पाएँगे। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि लोगों द्वारा नया गेहूँ अभी भी खरीदा जाता है।

Share:

Next Post

साल के पहले एक माह में साइबर ठगी की एक हजार शिकायतें

Tue Feb 8 , 2022
दस प्रतिशत मामलों में ही पुलिस दर्ज करती है केस, बाकी जांच में भोपाल। लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन पेमेंट करने लगे हैं, जिसके चलते साइबर ठगी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इसका प्रमाण है साल का पहला महीना। जनवरी माह में क्राइम ब्रांच के पास साइबर ठगी की एक हजार शिकायतें […]