भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

टिकट वितरण से जो नाराज हैं, वे मुझ पर उतार दें अपना गुस्सा

  • दिग्विजय ने कहा जिसके टिकट कटे मैंने काटे, जिनको मिले उन्हें कमल नाथ ने दिए।

भोपाल। कांग्रेस में टिकट वितरण से नाराज पार्टी नेताओं से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीधी बात की। उन्होंने टिकट काटने का पूरा दोष खुद पर लेते हुए कहा कि जिनके टिकट कटे हैं, वे उन्होंने ्रकाटे हैं। इसलिए जो गुस्सा है, वह अपना गुस्सा मुझ पर उतार दे।
शनिवार को भोपाल जिला कांग्रेस की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिसे जो नाराजगी है वह मुझ पर उतार दीजिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छह जुलाई को होने वाले चुनाव में एकजुट का परिचय दीजिए। एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में काम करिए और अपने प्रत्याशी को जिताइए। उन्होंने कहा कि जिसके टिकट कटे मैंने काटे और जिनको मिले उन्हें कमल नाथ ने दिए। ये सोचकर काम कीजिए। उन्होंने पार्टी के नेताओं से कहा कि जो भी नाराज हैं, उन्हें मनाओ। मैं खुद रुठे हुए अपनों के घर जा रहा हूं। जिन्हें पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है, वे भी रुठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने जाएं। बैठक में महापौर प्रत्याशी विभा पटेल, पूर्व विधायक पीसी शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा उपस्थित थे।


कमलनाथ ने अधिकारियों को चेताया 15 महीने बाद बन रही सरकार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि निकाय एवं पंचायत चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराएं। याद रहे 15 महीने बाद कांग्रेस सरकार बन रही है। समय बदलता है और साथ उसी का दिया जाता है, जो सच्चाई के साथ मजबूती से खड़ा रहा हो। उन्होंने कहा प्रशासन के कामकाज पर जनता की हर समय नजर रहती है और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वे मीडिया से बात कर रहे थे। नाथ ने भाजपा सरकार पर अनैतिकता और सौदेबाजी की नींव पर खड़ी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार से नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इस संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है कि वे प्रशासनिक मशीनरी पर अनाधिकृत दबाव डालकर उसका दुरुपयोग कर रहे होंगे। हालांकि मुझे विश्वास है प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए चुनाव को निष्पक्षता से संपन्न् कराएगी।

Share:

Next Post

लोगों को टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित करें

Sun Jun 26 , 2022
मुख्यमंत्री ने राजस्व अर्जन करने वाले विभागों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि व्यवस्था में सुधार, तकनीक के प्रयोग और लोगों को राजस्व एवं कर की राशि जमा करने के लिए निरंतर प्रेरित करने के परिणामस्वरूप ही राज्य में लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्तियाँ संभव हुई है। […]