
उज्जैन/नागदा। खाचरौद उपजेल से तीन आरोपी दीवार से सीढ़ी लगाई और फरार हो गए। गुरुवार शाम 7 बजे करीब हुई इस घटना की सूचना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। जेलर ने इसकी सूचना तत्काल खाचरौद पुलिस को दी। जिस पर खाचरौद पुलिस ने तीनों आरोपियों की जानकारी लेकर उनकी तलाश शुरू कर सोशल मीडिया में फोटो वायरल किए।
खाचरौद जेल से कैदियों के भागने के मामले में उपजेल अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि कल उपजेल खाचरौद से कैदियों के भागने के मामले में वहाँ के अधिकारियों के खिलाफ जाँच की जा रही है और शाम तक उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीन कैदियों द्वारा सीढ़ी लगाकर फरार होने की घटना गंभीर मामला है और इसमें मिलीभगत होने की आशंका है।
इनका कहना
उप जेल में एक वार्ड है, जहां सीढ़ी सहित अन्य सामान रखा हुआ है। आरोपियों ने धोखे से चाबी हासिल कर उस वार्ड से सीढ़ी निकाली और दीवार से लगाकर फरार हो गए है। जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। खाचरौद पुलिस के साथ तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
2 नवीन निनामा, जेलर, उप जेल खाचरौद

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved