जीवनशैली

आज सूर्य नारायण अपनी राशि परिवर्तित करेंगे, जानिए असर


वृश्चिक से निकलकर सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, कल से खरमास की शुरुआत
इन्दौर। वृश्चिक राशि से निकलकर सूर्य नारायण आज धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य आज रात 9.20 मनिट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। धनु का स्वामी ग्रह गुरु है। सूर्य व गुरु परम मित्र हैं। साथ ही सूर्य धन, ऐश्वर्य व प्रसिद्धि देते हैं। सूर्य नारायण एक राशि में एक माह रहते हैं। सूर्य का यह राशि परिवर्तन एक माह तक प्रत्येक राशियों को प्रभावित करेगा।
इसी के साथ 16 दिसंबर से खरमास आरम्भ हो जाएगा। खरमास में विवाहा आदि मांगलिक एवं शुभ कर्मों को वर्जित किया गया है। जब सूर्य देव गुरु की राशि धनु या मीन में विराजमान रहते हैं, उस समय को खरमास कहा जाता है। पौष खरमास का मास है, जिसमें किसी भी तरह के मांगलिक कार्य, विवाह, यज्ञोपवित या फिर किसी भी तरह के संस्कार नहीं किए जाते हैं। तीर्थ स्थल की यात्रा करने के लिए खरमास सबसे उत्तम मास माना गया है। सूर्य का राशि परिवर्तन सनातन हिंदू धर्म में अतिविशेष माना जाता है, इसी के चलते हर माह सूर्य के परिवर्तन को राशि के अनुसार धनु संक्रांति के पर्व के रूप में मनाया जाता है। वहीं ये भी मान्यता है कि सूर्य के इस परिवर्तन से सभी राशियों के जातक काफी अधिक प्रभावित भी होते हैं, जिसका असर सीधे तौर पर उनके जीवन पर पड़ता है। सूर्य अपनी राशि बदलकर धनु राशि में आ रहे हैं, इसे धनु संक्रांति कहते है ।
सूर्य के राशि परिवर्तन ही संक्रांति कहलाता है
सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने को संक्रांति कहते हैं। संक्रांति एक सौर घटना है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार पूरे वर्ष में प्राय: कुल 12 संक्रान्तियां होती हैं और प्रत्येक संक्रांति का अपना अलग महत्व होता है। शास्त्रों में संक्रांति की तिथि एवं समय को बहुत महत्व दिया गया है।सूर्य हर महीने अपना स्थान बदल कर एक राशि से दूसरे राशि में चला जाता है।
इन राशियों पर होगा खासा असर
कर्क राशि, सिंह राशि, तुला, कुंभ राशि वालों और मीन राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन बहुत शुभ है। इस राशि परिवर्तन से कई राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वहीं इनके अतिरिक्त बची राशियों के लिए या तो यह समय मिलाजुला रहेगा या कठिनाइयों भरा। धनु संक्रांति के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा का पाठ किया जाता है। मान्यता है कि पूजन करने से हैं उनके सभी संकट दूर होते हैं।

Share:

Next Post

इंदौर को जल्द मिलेगी उदयपुर ट्रेन दाहोद लाइन का काम भी शुरू होगा

Tue Dec 15 , 2020
  रेलवेे महाप्रबंधक और सांसदों के बीच हुई वर्चुअल बैठक में बनी सहमति इन्दौर। हर साल रेलवे और सांसदों के बीच होने वाली बैठक कल वर्चुअल रूप से हुई, जिसमें इन्दौर को लेकर कई निर्णय लिए गए। इनमें इन्दौर से उदयपुर ट्रेन को शुरू करने और दाहोद रेल परियोजना का कार्य फिर से शुरू करने […]