भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

आज फिर तपेगी राजधानी, 44 तक पहुंचेगा पारा

  • प्रदेश के दूसरे हिस्से इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर भी गर्म होंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 48 घंटे में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि यह फैरी राहत कह सकते हैं, लेकिन गर्मी कम नहीं हुई है। बंगाल की खड़ी में बना साइक्लोन उड़ीसा की तरफ बढ़ रहा है। इधर राजस्थान से एक ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश से गुजर रही है। हवाओं की रफ्तार अधिक होने के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी मिल गई। इससे दिन में बादल छाने और तापमान में कहीं-कहीं तापमान गिर गए। बुधवार से तापमान फिर बढ़ेंगे। 11 मई से 13 मई तक तापमान में काफी इजाफा होगा। एक बार फिर पारा 46 डिग्री या उससे भी ज्यादा जा सकता है। अगले तीन दिन तक ग्वालियर-चंबल, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम, रतलाम, राजगढ़, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्ना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सीधी और दमोह में लू चलेगी।


भोपाल में तापमान बढ़ेगा
मंगलवार को हवाओं के कारण भोपाल का अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री लुढ़ककर 42 डिग्री पर आ गया, जबकि सोमवार को यह 43 डिग्री तक पहुंच गया था। अब यह बुधवार को दो डिग्री बढ़कर 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 13 मई तक तापमान बढ़े रहेंगे। एक दो इलाकों में 45 से ऊपर तक रहेंगे। कुछ जगहों पर जैसे भोपाल 43 से 45 के तक रहेगा। इंदौर अधिकांश इलाकों में यह 43 डिग्री तक ही रहेंगे।

इसलिए रतलाम, राजगढ़ और खरगोन तप रहा
वैज्ञानिक सिंह ने बताया कि राजस्थान से सटे रतलाम, खगरोन और राजढग़ सबसे गर्म रहते हैं। राजस्ताान में तापमान बढऩे के कारण यहां पर तापमान सबसे ज्यादा बढ़ते हैं। हवाओं के कारण किसी दिन राजगढ़ तो कभी रतलाम और कभी खरगोन में अधिकतम तापमान ज्यादा रहता है। प्रदेश में 33 जिलों में मौसम विभाग के सिस्टम लगे हैं। इससे यहां पर तापमान के अधिकारिक डाटा लिया जाता है। यही मान्य होते हैं। शेष जिलों में ऑटोमैटिक सिस्टम लगे हैं, लेकिन यह अधिकारिक रिकॉर्ड में नहीं लिया जाता है। मौसम विभाग के अनुसार अगर-मालवा में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है, लेकिन वहां का रिकॉर्ड नहीं लिया जाता है।

12 मई तक उड़ीसा पहुंचेगा साइक्लोन
पाकिस्तान से आ रही हवाएं 11 मई तक सक्रिय हो जाएंगी। इसके साथ ही 12 मई तक साइक्लोन पहुंच जाएगा। इससे 13 मई के बाद तापमान में गिरवट रहेगी। मई के अंतिम सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि यह बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेंगे, लेकिन 45 डिग्री तक जा सकते हैं।

Share:

Next Post

देश का विकास तभी संभव जब हर व्यक्ति देगा इसमें योगदान : केसवानी

Wed May 11 , 2022
भाजपा प्रवक्ता ने की ब्रह्माकुमारीज की जोनल डायरेक्टर बीके अवधेश बहन से मुलाकात भोपाल। शिवदर्शन, ब्रह्मदर्शन के साथ आत्मदर्शन और परमपिता शिव के सानिध्य से जगत कल्याण का प्रबल संकल्प लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी चार इमली स्थित ब्रह्महाकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय के राजयोग भवन पहुंचे। यहां डॉ. दुर्गेश केसवानी ने ब्रह्महाकुमारीज की […]