img-fluid

30 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें

April 30, 2026

1. एमपी : धार में भीषण सड़क दुर्घटना में 16 की मौत, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश (MP) के धार (Dhar) जिले में बुधवार की रात बेहद दिल दहला देने वाली घटना घटी. इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (Indore-Ahmedabad National Highway) पर स्थित चिकालिया फाटा के पास मजदूरों (Workers) से भरी एक पिकअप गाड़ी (Pickup truck) का एक भयानक हादसा हो गया. रिपोर्टों के अनुसार रात करीब 8:30 बजे मजदूरों को ले जा रही पिकअप गाड़ी की टक्कर एक स्कॉर्पियो से हो गई, जिसके बाद गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार 35 से ज्यादा मजदूर गाड़ी के नीचे ही दब गए.

2. ईरान-US मध्यस्थता के सीन से गायब हुआ पाकिस्तान, फोन लाइन पर खुद कनेक्ट हुए डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका‑ईरान (Iran-US) के बीच मध्यस्थता (Mediation) की कोशिश पाकिस्तान (Pakistan) ने जरूर की, लेकिन वह पूरी तरह नाकाम (Failed) रहा. ईरान ने भी पाकिस्तान पर भरोसा करने से साफ इनकार कर दिया है. इस बीच पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका से अब बाहर नजर आ रहा है. दोनों पक्ष फोन पर बातचीत कर रहे हैं. अल जजीरा के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब अमेरिका पाकिस्तान में बातचीत करने के बजाय ईरान से फोन पर बातचीत करने पर ध्यान दे रहा है. ईरान के साथ बातचीत पहले से कहीं बेहतर हुई है.

3. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले; चालक गंभीर रूप से घायल

अलवर (Alwar) जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना (Laxmangarh Police Station) क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) पर बुधवार देर रात चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। डीएसपी कैलाश जिंदल के अनुसार हादसा रात करीब 1 बजे मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 पर हुआ। कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी, तभी उसमें आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग का गोला बन गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।


  • 4. PM मोदी अगले माह जाएंगे यूरोप दौरे पर… रास्ते में कुछ समय UAE में रुकेंगे!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates.- UAE) की एक संक्षिप्त यात्रा कर सकते हैं। अपनी आगामी यूरोप यात्रा (Europe trip) के दौरान पीएम मोदी बीच रास्ते में कुछ समय के लिए यूएई में रुकेंगे, जहां उनकी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan.- MBZ) के साथ द्विपक्षीय वार्ता होने की उम्मीद है। वर्तमान में इस यात्रा की रूपरेखा तैयार की जा रही है और अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

    5. होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी से ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल …. कच्चा तेल 120 डॉलर के पार

    ग्लोबल ऑयल मार्केट (Global Oil Market) में उथल-पुथल जारी है। अमेरिका के ईरान के खिलाफ सख्त रुख और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में जारी नौसैनिक नाकाबंदी (Naval blockade) के चलते कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को कीमतों में और इजाफा देखने को मिला, जबकि एक दिन पहले ही इनमें करीब 7 प्रतिशत की उछाल आई थी। ब्लूमबर्ग के मुताबिक इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का जून कॉन्ट्रैक्ट 120.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर से 1.74 प्रतिशत अधिक है। वहीं, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (Nymex) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) का जून कॉन्ट्रैक्ट 0.55 प्रतिशत चढ़कर 107.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

    6. ‘भारत आईटी के लिए जाना जाता है और पाकिस्तान आतंकवाद के लिए’- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने नेशन सिक्योरिटी समिट में पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। पाकिस्तान का असली चेहरा बेनकाब करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक आतंकवाद रहेगा, यह हमारी शांति, विकास और खुशहाली को चुनौती देता रहेगा। कभी-कभी, आतंकवाद को धार्मिक रूप देकर या हिंसक सोच से जोड़कर उसे सही ठहराने की कोशिश की जाती है। मेरा मानना ​​है कि यह बहुत खतरनाक, बहुत नुकसानदायक है, और यह आतंकवादियों को कवर फायर देने जैसा है, जिससे वे धीरे-धीरे अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ सकें।” रक्षा मंत्री ने कहा, “आतंकवाद का असली आईपी एड्रेस उसकी सोच और पॉलिटिकल जड़ें हैं, जहां वह फलता-फूलता है। आतंकवाद की सोच और पॉलिटिकल मदद रावण की नाभि में अमृत के समान है, जो एक सिर काटने के बाद दूसरा सिर उगा देता है। मेरा मानना ​​है कि आतंकवाद को जीवन देने वाली इस नाभि को सुखाना जरूरी है। हमने हमेशा देखा है कि पाकिस्तान जैसे देशों ने लगातार आतंकवाद का साथ दिया है, और इसीलिए भारत और पाकिस्तान दोनों एक ही समय में आजाद हुए लेकिन आज, भारत दुनिया भर में अपनी इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, जबकि पाकिस्तान को दूसरी आईटी, यानी इंटरनेशनल टेररिज्म का सेंटर माना जाता है।”


  • 7. कर्नाटक में फिलहाल चीफ मिनिस्टर नहीं बदलने जा रहा, कांग्रेस प्रमुख खरगे ने सुना दिया फैसला

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress National President Mallikarjun Kharge) ने बड़ा फैसला सुना दिया है। काफी वक्त से कर्नाटक में सीएम पद को लेकर वाद विवाद चल रहा था, इसे लेकर खरगे ने कहा, कर्नाटक में फिलहाल मुख्यमंत्री नहीं बदलेंगे, जो हैं वही रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धरमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार के बीच चल रही खींचतान पर रिएक्ट किया, और कहा कि पार्टी “इस उलझन को जल्द से जल्द” सुलझा लेगी। डीके शिवकुमार के सपोर्टर्स कह रहे हैं कि 15 मई को उनका जन्मदिन है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उन्हें सीएम पद बर्थ डे गिफ्ट के रूप में देना चाहिए। इन्हीं अटकलों के चलते कर्नाटक में CM की कुर्सी बदलने की चर्चा एक बार फिर तूल पकड़ने लगी है।

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से जुड़े मसले पर पीएम मोदी और केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘लद्दाख के युवाओं ने मुझे बताया कि किस तरह उनके खूबसूरत आशियाने को एक पुलिस राज में बदल दिया गया है। उनकी आवाज दबा दी गई है, लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल दिया गया है और उनकी जमीन और नाज़ुक पर्यावरण को मोदी जी के अरबपति मित्रों के हवाले किया जा रहा है।’

    पीस डील (Peace Deal) पर बातचीत के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामनेई (Iran’s Supreme Leader Mojtaba Khamenei) ने बड़ा बयान दिया है. फारस की खाड़ी के आजादी दिवस (Independence Day) पर जारी बयान में मुज्तबा ने परमाणु को ईरान की पूंजी बताया. मुज्तबा खामनेई ने कहा कि शैतान अमेरिका होर्मुज के जरिए हम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है. हम अपनी ताकत किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने परमाणु के साथ-साथ मिसाइल और ड्रोन हथियारों को ईरान की पूंजी करार दिया है.

    10. अग्नि-6 मिसाइल के लिए हम पूरी तरह तैयार, DRDO चेयरमैन ने कहा- बस केंद्र की हां का इंतजार

    भारत के रक्षा अनुसंधान संगठन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अगली पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-6 को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए अब केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है। DRDO के चेयरमैन समीर वी. कामत ने गुरुवार को ANI नेशनल सिक्यॉरिटी समिट 2.0 में कहा, ‘यह सरकार का फैसला है। जैसे ही सरकार हमें हरी झंडी देगी, हम आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’ बता दें कि अग्नि-6 को भारत की मौजूदा अग्नि मिसाइल सीरीज से ज्यादा एडवांस इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल माना जा रहा है, जिसकी मारक क्षमता और तकनीकी क्षमता पहले से कहीं बेहतर होगी।

    Share:

  • Cruise Sinks in Jabalpur's Bargi Dam; 4 Bodies Recovered, Several Still Missing

    Thu Apr 30 , 2026
    Jabalpur: A heart-wrenching incident has emerged from Bargi Dam, a prominent tourist destination in Jabalpur, Madhya Pradesh. Here, a cruise boat packed with tourists suddenly sank in the backwaters of the Narmada River. Reports suggest that approximately 30 people were on board the cruise at the time of the accident. According to available information, while the […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved